एक्सप्लोरर

उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा ने दिया ऐसा बयान, सुनकर असमंजस में पड़ गए कार्यकर्ता

Rajasthan Politics: उदयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा ने कहा कि शुरू से मैं कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित रहा हूं लेकिन पोस्ट पर रहते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों सरकार में बेहतर काम किया.

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: बांसवाड़ा लोकसभा सीट में कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी में गठबंधन है, जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता भारत आदिवासी पार्टी को वोट देने के लिए कह रही है. इस गठबंधन में कई जगह पार्टी में ही असमंजस पैदा हो रही है. एक ताजा उदाहरण उदयपुर से ही सामने आया है.

यहां कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व आईएएस ताराचंद मीणा ने भारत आदिवासी पार्टी को ही झूठा बता दिया है. इसके बाद अब चर्चाएं होने लगी है कि कार्यकर्ता भी असमंजस में है कि कांग्रेस पार्टी कहां साथ है और कहां विरोध में. जानिए प्रत्याशी पूर्व आईएएस ने क्या कहा.

'आदिवासी पार्टी सपने दिखाती है'
 
उदयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व आईएएस और पूर्व उदयपुर कलेक्टर ताराचंद मीणा से भारत आदिवासी पार्टी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि झूठ ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलता है. भारतीय जनता पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी सपने दिखाकर सत्ता में आते हैं. वह लम्बे नहीं चलते.
 
उन्होंने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी की बात की जाए तो उन्होंने युवाओं को सपने दिखाई कि बिना प्रतियोगी परीक्षा के नौकरी मिल जाएगी, वन विभाग को चार दिवारी हटाकर भूमि आवंटन कर देंगे, उदयपुर में एक इंडस्ट्री में बाहरियों को नौकरी हटाकर स्थानीय को देंगे.
 
इस तरह के सपने दिखाकर आप लंबे नहीं चल सकते. आने वाले समय में 4 जून को क्लियर हो जाएगा के भारत आदिवासी पार्टी को कितने वोट मिलते है. जब उनसे पूछा की बांसवाड़ा में तो समझौता है भारत आदिवासी पार्टी के साथ, उन्होंने कहा कि मैं उदयपुर लोकसभा सीट को बात करूंगा.
 
कांग्रेस की विचारधार से प्रभावित रहा
 
ताराचंद मीणा ने कहा ''शुरू से मैं कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित रहा हूं लेकिन पोस्ट पर रहते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकार में बेहतर काम किया. उस समय कांग्रेस भाजपा नही रहता हैं दिमाग में. आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 400 सीट पार का नारा लगा रही है, जबकि वे 400 सीट पार नहीं, बल्कि 4 जून को ये तड़ी पार होंगे. ''
 
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद गांव-गांव में सड़क, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी आदि विकसित करने का काम कांग्रेस ने किया. 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget