एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: सीताराम अग्रवाल बीजेपी में शामिल, डिप्टी सीएम दीया कुमारी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

Sitaram Agarwal joins BJP: लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में दल-बदल का दौर जारी है. डिप्टी सीएम दीया कुमारी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सीताराम अग्रवाल बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए.

Rajasthan Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. अपनी-अपनी पार्टियों से असंतुष्ट नेताओं द्वारा दूसरी पार्टियों में जाने का सिलसिला भी जारी है. इस बीच बुधवार को राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सीताराम अग्रवाल बीजेपी में शामिल हो गए.

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है. सीताराम अग्रवाल के बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने एक पोस्ट किया है.

दीया कुमारी ने सोशल मीडिया पर लिखा. ''अनवरत जारी है विश्वास, बढ़ रहा भाजपा परिवार.

आज विधानसभा विद्याधर नगर से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रत्याशी व राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री सीताराम जी अग्रवाल के नेतृत्व में कई पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता व प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. 

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जगदीश जी सोमानी, बगरु इंडस्ट्रीज एरिया के अध्यक्ष राजकुमार जी अग्रवाल, पार्षद श्रीमती धापा देवी जी, मंडल अध्यक्ष झोटवाडा श्री सतीश झिंगाणिया जी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे. 

नवयुग प्रवर्तक यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी नीतियों व विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आप सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है. पूर्णरुप से आश्वस्त हूं कि प्रदेश की संपूर्ण सीटों सहित एनडीए 400 पार कर भाजपा अपने संकल्पों को सिद्ध करने में अग्रसर रहेगी.''

ये भी पढ़ें: Kota: एक हाथ में बैग, दूसरे में ट्रॉली, दाखिले के लिए बड़ी संख्या में कोटा पहुंच रहे अभिभावक-छात्र

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget