एक्सप्लोरर

Sirohi News: सिरोही के पहाड़ियों में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, कई दिनों से थे लापता

Sirohi Crime: पाली के सुमेरपुर निवासी और 4 दिन से लापता व्यवसायी सुरेश देवासी का शव सिरोही की पहाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया. सड़ी-गली हालत में मिले शव पर गोलियों के निशान भी है.

Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर निवासी एक व्यवसायी की हत्या करके उसके शव को पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र की पहाड़ियों में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि करीब 4 दिन पहले लापता प्रॉपर्टी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद शव को 45 किलोमीटर दूर पहाड़ियों में फेंक दिया. मंगलवार (11 फरवरी) देर शाम उनका शव सिरोही के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र की मोरस की पहाड़ियों में पड़ा मिला.

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के अनुसार, मृतक सुरेश कुमार देवासी (30) के परिजन ने बताया था कि वह पिंडवाड़ा की ओर जाने वाला था. तलाश के दौरान मोरस पुलिस चौकी से करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल में उनका शव मिला. शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे छूने से भी लोग कतरा रहे थे. पिंडवाड़ा के समाजसेवी शिवा के सहयोग से शव को एम्बुलेंस से पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया.

जांच में सामने आया कि हत्यारों ने सुरेश के कागजात शव से एक किलोमीटर दूर फेंके थे, जबकि उनकी कार करीब 40 किलोमीटर दूर उदयपुर जिले की पहाड़ियों में छोड़ दी. घर से निकलने के डेढ़ घंटे बाद से जब संपर्क होना बंद हो गया, तब सुरेश के मामा शंकर देवासी ने पिंडवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसमें उन्होंने लूट के इरादे से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है.

रिश्तेदार ने क्या कहा?
शंकर देवासी (मृतक के मामा) ने बताया कि पाली के सुमेरपुर में पुराड़ा का रहने वाला सुरेश देवासी प्रॉपर्टी और फाइनेंस का काम करता था. 8 फरवरी (शनिवार) को सुबह करीब 4:30 बजे कार लेकर पिंडवाड़ा के लिए रवाना हुआ था. वह सुबह 6:11 बजे मोरस टोल प्लाजा को पार करके आगे बढ़ा था. इसके बाद कॉल करने पर जब सुरेश का फोन नहीं लगा तो 8 फरवरी देर शाम सुमेरपुर सदर थाने में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई. 

रविवार और सोमवार को भी उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला. मंगलवार (11 फरवरी) शाम को पिंडवाड़ा पुलिस को मोरस पुलिस चौकी से 3 किलोमीटर दूर पहाड़ियों में सड़ी-गली हालत में लाश मिली. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. शव पर तीन गोलियों के निशान मिले हैं. पुलिस ने तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड टीम से पोस्टमॉर्टम करवाया. हालांकि, मेडिकल बोर्ड को सुरेश के सीने में फंसी हुई एक गोली मिली. यह गोली पिस्टल की है या देसी कट्टे की है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस जांच के बाद पूरी तस्वीर साफ हो पायेगी.

(तुषार पुरोहित की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- देर रात बीच हाईवे गोली मारकर की थी हत्या, झुंझार सिंह के आरोपियों को जोधपुर पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget