एक्सप्लोरर

देर रात बीच हाईवे गोली मारकर की थी हत्या, झुंझार सिंह के आरोपियों को जोधपुर पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा 

Jodhpur Murder Case: राजस्थान के फलोदी जिले में एक प्लॉट विवाद में झुंझार सिंह की हत्या हुई. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अभय सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर से 140 किलोमीटर दूर फलोदी जिले के देचू थाना इलाके में झुंझार सिंह नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में रेंज आईजी विकास कुमार की साइक्लोनर टीम ने महज 24 घंटे के अंदर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आईजी ऑफिस के बाहर साइक्लोनर टीम ने आरोपियों को देचू थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.

जानकारी देते हुए आईजी विकास कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार और बुधवार (11-12 फरवरी) की बीच रात 2.00 बजे देचू थाना क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे 125 पर सगरा निवासी झुंझार सिंह को 12 बोर बंदूक से गोली मारी गई. झुंझार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

प्लॉट को लेकर हुए विवाद में हत्या
पुलिस ने बताया कि आजकल के युवा जल्द पैसा कमाने और शॉर्टकट के चक्कर में अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं. झुंझार सिंह और अभय सिंह के बीच किसी प्लॉट को लेकर विवाद पैदा हुआ था, जिसको लेकर मंगलवार की शाम को दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे. इसके बाद मंगलवार और बुधवार की मध्य रात में एक बार फिर दोनों गुटों में झगड़ा हुआ.

इस दौरान झुंझार सिंह पर अभय सिंह गुट ने फायर कर दिया, जिसमें झुंझार सिंह की मौत हो गई. घटना के बाद झुंझार सिंह के शव को फलोदी अस्पताल में रखवाया गया. वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई.

'अमीर होने के लिए न करें शॉर्टकट का इस्तेमाल'- पुलिस की अपील
रेंज आईजी विकास कुमार ने कहा कि यह पूरा मामला वर्चस्व की लड़ाई का था. इसके अलावा, रंगदारी और प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर यह विवाद उत्पन्न हुआ था. उन्होंने युवाओं से अपील की है कि शॉर्टकट से अमीर बनने के चक्कर में आज का युवा अपराधी बनता जा रहा है. कानून हाथ में लगे तो पैरों में जंजीर पड़ेगी ही. अपराध का रास्ता आखिर में जेल की सलाखों के पीछे ही जाता है. इसलिए धीरे-धीरे और मेहनत करके आगे बढ़ें.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: भीलवाड़ा के मांडल में अफीम की खेती का भंडाफोड़, सरसो की आड़ में उगाई जा रही थी फसल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget