एक्सप्लोरर

सिरोही के आबादी क्षेत्र में गैस गोदाम बन सकता है जानलेवा, शिफ्ट करने की मांग तेज

Sirohi News: सीरोही के गोयली रोड पर एचपी गैस गोदाम को हटाने की मांग तीन साल से की जा रही है. गोदाम आबादी क्षेत्र और छात्रावासों के निकट है, जिससे दुर्घटना का खतरा है.

Rajasthan News: सिरोही शहर के आबादी क्षेत्र और गोयली रोड स्थित एचपी गैस गोदाम को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग पिछले तीन वर्षों से लगातार उठ रही हैं. मांग के चलते जिम्मेदारों की मौन धारण कभी भी बड़ी घटना का रूप ले सकती हैं.

सिटी से गुजरने वाले गोयली रोड पर स्थित एचपी गैस का एक बड़ा गौदाम हैं. जहां पर गैस की टंकियों का हमेशा बड़ा स्टॉक रहता हैं, और वहां से रोजाना कई ट्रको से करीबन पूरे सिरोही क्षेत्र में सप्लाई दी जाती हैं. साथ ही जिले में घरेलू व व्यावसायिक गैस की सप्लाई भी इसी गोदाम से होती हैं.

रावल ब्राह्मण समाज छात्रावास के सचिव और एडवोकेट मुकेश रावल ने 27 दिसम्बर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिरोही को ज्ञापन देकर बताया कि जिस समय इस गोदाम की स्थापना हुई थी तब यह आबादी क्षेत्र से काफी दूर था. लेकिन समय के साथ आबादी बढ़ने से गैस गोदाम आबादी क्षेत्र की परिधि में आ गया हैं, जिससे हर दम हादसा होने की प्रबल संभावना है. 

गैस गोदाम के पास संचालित है छात्रावास 
दिये गये ज्ञापन में बताया की गैस गोदाम के आस पास रावल ब्राह्मण समाज, सुथार समाज, मेघवाल समाज व गर्ग समाज सहित अन्य समाजों के छात्रावास हैं, जहां हर समाज के हजारों बच्चे रहकर उच्च शिक्षा के लिए अध्ययनरत करते हैं. इसी के साथ ही गैस गोदाम के मुख्य द्वार से करीब सौ फीट दूरी पर हवाई पट्टी भी हैं एवं गोदाम के पीछे पशु चिकित्सालय भी स्थित हैं. ज्ञात रहें कि वर्तमान समय में यह गैस गोदाम आबादी कॉलोनियों के मुख्य केंद्र में हैं. 

लोगों में बना भय का माहौल, जिम्मेदार मौन 
शहर की आबादी एवं समाज के छात्रावासों के पास स्थित गैस गोदाम को अन्यत्र शिफ्ट करने की लगातार मांग की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार एवं प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं देने के कारण आमजन में भय का माहौल बना हुआ हैं. छात्रावास में रहने वाले बच्चों ने बताया कि हाल ही में जयपुर के भांकरोटा में एलपीजी गैस के अग्निकांड में लोग जिंदा जले थे. लेकिन प्रशासन द्वारा इस गैस गोदाम की ओर कोई ध्यान नहीं देने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती हैं. जिसके चलते हमेशा डर बना रहता हैं.

क्या कहते हैं एडीएम
सिरोही एडीएम दिनेश राय सापेला नें बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है. जिसपर नियमानुसार जांच पड़ताल करके उचित कार्रवाई करेंगे.

सिरोही से तुषार पुरोहित की रिपोर्ट. 

ये भी पढ़ें: कभी धूप तो कभी छांव..., सिरोही के लिए क्यों खास रहा साल 2024, जानें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget