एक्सप्लोरर

कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल पर एक्शन, विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पर रोक

Shanti Dhariwal: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

Rajasthan Assembly News: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने फैसला सुनाया कि वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल दो दिन तक सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, हालांकि वह सदन में आ सकेंगे.

इससे पहले धारीवाल ने कुछ दिन पहले सदन में 'अपशब्द' बोलने के लिए मंगलवार को खेद प्रकट किया. उन्होंने शुक्रवार शाम सदन में कतिपय 'अपशब्द' का इस्तेमाल किया था और सभापति संदीप शर्मा के लिए 'धमकाने वाले' शब्दों का इस्तेमाल किया था.

अध्यक्ष देवनानी ने इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के कुछ सदस्यों को सुनने के बाद मंगलवार व्यवस्था दी. उन्होंने धारीवाल से कहा,'आप आज और कल विधानसभा में आएंगे, लेकिन सदन की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकेंगे.’’

देवनानी ने कहा कि वह धारीवाल द्वारा माफी मांगने एवं अन्य विधायकों की भावना का आदर करते हुए यह व्यवस्था दे रहे हैं. उन्होंने कहा,‘‘बाकी मेरी तो इच्छा थी कि ऐसे आचरण के बाद उनको अगले चार साल तक भी सदन का सदस्य बने रहने का कोई हक नहीं है.’’

उन्होंने कहा,‘‘मेरी यह अंतिम चेतावनी है कि भविष्य में मुझे इस प्रकार के आचरण के लिए कठोरतम कार्यवाही करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा . मैं अध्यक्ष रहते हुए ऐसे असंसदीय आचरण को बर्दाश्त नहीं करूंगा.''

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने धारीवाल की असंसदीय भाषा के लिए सदन में माफी मांगी. डोटासरा ने कहा कि इस्तेमाल किए गए शब्द असंसदीय थे और सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं थे लेकिन ऐसा जानबूझकर सदन को बाधित करने के लिए नहीं किया गया था. बाद में धारीवाल ने अपने बयान के लिए माफी मांगते हुए कहा, ‘‘मैं सिर झुकाकर खेद प्रकट करता हूं और सदन से माफी मांगता हूं.’’

उन्होंने कहा,'मैं 40 साल से जनता द्वारा चुना जाता रहा हूं. मैंने हमेशा इस आसन को सर्वोच्च माना है. आसन का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं है. मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं.' इसके बाद अध्यक्ष देवनानी ने अपना फैसला सुनाया.

देवनानी ने शुक्रवार रात को व्यवस्था दी कि वह धारीवाल द्वारा द्वारा कथित तौर पर 'अपशब्द' बोले जाने के मामले में सोमवार को निर्णय देंगे. उन्होंने कहा था,‘‘ ऐसी इस सदन की परंपरा नहीं रही है ... मैं इस पर परसों खुद पूरा वीडियो देखकर चर्चा कर, संसदीय मंत्री एवं बाकी से चर्चा कर अपना निर्णय दूंगा.'

आज इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्रीचंद कृपलानी ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि अनुदान मांगों पर बहस के दौरान धारीवाल ने 'अपशब्द' का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की असंसदीय भाषा से राजस्थान विधानसभा की गरिमा गिरी है. उन्होंने कांग्रेस विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

राजस्थान के राजसमंद में मच गया कोहराम, इमारत की छत गिरने से चार मजदूरों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
Embed widget