एक्सप्लोरर

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि सेवा का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचाना नहीं, बल्कि उनमें स्वाभिमान, आत्मसामर्थ्य और पुरुषार्थ की भावना जगाना भी है.

राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि सेवा का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचाना नहीं, बल्कि उनमें स्वाभिमान, आत्मसामर्थ्य और पुरुषार्थ की भावना जगाना भी है. सेवा ऐसी होनी चाहिए कि आज सेवा लेने वाले हाथ कल सेवा देने वाले बनें. उन्होंने समाज के समर्थ लोगों से सेवा बस्तियों में जाकर प्रत्यक्ष सहभागिता बढ़ाने और आत्मीय संबंध स्थापित करने का आह्वान किया.

होसबाले सोमवार को सेवा भारती जयपुर इकाई के वार्षिकोत्सव को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जयपुर महानगर की 257 सेवा बस्तियों में 379 सेवा कार्य संचालित हैं. इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न प्रकल्प शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इन बस्तियों में काम करते समय केवल सुविधाएं उपलब्ध कराने तक सीमित न रहते हुए लोगों के आत्मविश्वास और स्वाभिमान को मजबूत करने पर भी ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

उन्होंने कहा कि ‘मलिन बस्ती’ के स्थान पर ‘सेवा बस्ती’ शब्द का प्रयोग केवल शब्द परिवर्तन नहीं, बल्कि दृष्टिकोण में बदलाव का प्रतीक है. इन क्षेत्रों को अभाव के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक दायित्व के केंद्र के रूप में देखना चाहिए.

आर्थिक सहयोग के साथ प्रत्यक्ष सहभागिता जरूरी

होसबाले ने कहा कि समाज में सेवा कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग देने वालों की कमी नहीं है, लेकिन प्रत्यक्ष सहभागिता से सामाजिक अपनत्व और मजबूत होता है. उन्होंने लोगों से सेवा बस्तियों के संस्कार केंद्रों में जाने, बच्चों के साथ समय बिताने तथा जन्मदिन और दीपावली जैसे अवसर उनके बीच मनाने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वर का वास है और हर व्यक्ति सम्मान एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का अधिकारी है. भगवान राम द्वारा केवट, शबरी और गिलहरी के प्रति अपनाए गए स्नेह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की अपनी उपयोगिता और भूमिका है.

भाव ज्यादा महत्वपूर्ण 

होसबाले ने सेवा भारती के कार्यकर्ताओं और सेवानिवृत्त चिकित्सकों के सेवाभाव को प्रेरणादायी बताया. उन्होंने कहा कि सेवा के लिए दूरी नहीं, भाव महत्वपूर्ण है. सेवा के माध्यम से सामाजिक एकात्मता मजबूत करना ही राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

कार्यक्रम में सेवा भारती की वेबसाइट एवं एप तथा ‘भारतीय संस्कृति में सेवा परंपरा’ पुस्तक के विशेषांक का विमोचन किया गया. यशोदा बाल सेवा केंद्र के नवनिर्मित भवन का डिजिटल उद्घाटन भी हुआ.

यह भी पढ़ें: जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget