एक्सप्लोरर

'आंदोलन करने पर मुकदमें दर्ज करना लोकतंत्र का अपमान', शांति धारीवाल ने सीएम पर लगाया बड़ा आरोप

Kota News: पूर्व मंत्री कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. विधायक धारीवाल ने कहा, विपक्ष के जनहित से जुड़े आंदोलनों को दबाना लोकतंत्र का अपमान है.

Shanti Dhariwal News: कोटा में बिजली, पानी, नीट परीक्षा में हुई धांधली सहित अन्य मुद्दों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन के बाद कोटा पुलिस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए मुकदमों का विरोध किया जा रहा है.

पूर्व मंत्री कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने कोटा पुलिस द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों की कार्रवाई की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कहा है कि विपक्ष हमेशा सरकार को चेताने का काम करता आया है लेकिन जैसे ही बीजेपी सरकार प्रदेश में आई है, जनहित के मुद्दों पर विपक्ष के आंदोलन को पुलिस द्वारा कुचलना का प्रयास किया जा रहा है. यह लोकतंत्र का अपमान है.

शांति धारीवाल ने सीएम पर लगाया आरोप
विधायक शांति धारीवाल ने ने कहा कि लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा है कि सरकार अपना काम करती है और विपक्ष अपनी भूमिका जनता के मुद्दों पर निभाकर आंदोलन के जरिए सरकार को चेतन का प्रयास करता है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनहित के मुद्दों को जब भी उठाया जा रहा है, पुलिस झूठे मुकदमे दर्ज कर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है. जनता के मुद्दों को पुलिस की लाठी से दबाया नहीं जा सकता.

उन्होंने आगे कहा, ''मुख्यमंत्री जी आपसे आग्रह है कि लोकतंत्र मैं विपक्ष का जो अधिकार है उसको छीनने का जो नाकाम प्रयास किया जा रहा है उस पर तुरंत अंकुश लगाए जाए. पिछली कांग्रेस सरकार के वक्त भी विपक्ष की ओर से कई बार आंदोलन किए गए लेकिन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका का हमेशा सम्मान किया.''

'...तो होगा एक और बड़ा आंदोलन होगा'
उनके आंदोलन को कुचलने का कभी प्रयास नहीं किया यही लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा है जिसको निभाना हम सब का कर्तव्य है. कोटा में 24 जून को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद कोटा पुलिस द्वारा दर्ज किए गए झूठे मुकदमे कोटा पुलिस की कार्यप्रणाली को स्पष्ट कर रहे हैं कि कैसे कोटा पुलिस पक्षपात पूर्ण रवैया अपना कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो कोटा की धरती पर एक बार फिर जल्द ही बड़ा आंदोलन कर हम जनहित के मुद्दों को विपक्ष की भूमिका के रूप में पुरजोर तरीके से उठाएंगे. 

ये भी पढ़ें: कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स ने गीत-संगीत में दिखाई प्रतिभा, कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget