एक्सप्लोरर

कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स ने गीत-संगीत में दिखाई प्रतिभा, कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह

Kota News: कोटा में कोचिंग के छात्रों के तनाव को कम करने के लिए कामयाब कोटा पहल के तहत संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. छात्रों को तनाव रहित माहौल प्रदान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है.

Rajasthan News: कोटा में कोचिंग स्टूडेंट का तनाव कम करने, सुसाइड की घटनाओं को रोकने, स्टूडेंट को तनाव रहित माहौल देने एवं अपने दबे शौक को बाहर निकालने का प्रयास कोटा में कामयाब कोटा के तहत किया जा रहा है. कॅरियर सिटी कोटा में जिला प्रशासन की ओर से कोचिंग स्टूडेंट्स के उत्साहवर्धन एवं सकारात्मकता के लिए कामयाब कोटा अभियान के तहत कोचिंग संस्थानों में संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है.

जिला प्रशासन के निर्देशन में अभियान के तहत स्थानीय कोचिंग संस्थानों में पिछले दिनों संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रत्येक कोचिंग संस्थान में आयोजित गायन प्रतियोगिता के आधार पर तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन करने के बाद फिनाले का आयोजन सिटी पार्क के ओपन एयर थियेटर में हुआ.

स्टूडेंटों ने जमकर किया धमाल
कार्यक्रम में कलक्टर डॉ.रविन्द्र गोस्वामी मौजूद रहे. इस अवसर पर विभिन्न कोचिंग संस्थानों से करीब 1200 स्टूडेंट्स सिटी पार्क पहुंचे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. कोचिंग संस्थानों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद कोचिंग संस्थानों से स्टूडेंट्स ने यहां प्रस्तुतियां दी.

मनोरंजन से ही तन मन स्वस्थ
जिला कलक्टर डॉ.रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि आप सभी यहां पढ़ने आए हैं और एक लक्ष्य लेकर आएं हैं लेकिन जब तक तन और मन स्वस्थ नहीं रहेगा तब तक पढ़ाई अच्छी नहीं होगी. इसलिए इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही है. अपना शौक भी बरकरार रखिए. शेड्यूल को मैनेज करें कि कितना समय कब देना है. अनुशासित जीवन ही आपको आपके लक्ष्य के करीब लेकर जाएगा. उन्होंने कहा कि आपको जो खेल या रचनात्मक गतिविधि पसंद है, वो करने पर आपको ऊर्जा मिलती है. यही ऊर्जा आपका उत्साह बढ़ाते हुए पढ़ने के लिए और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है.

कोटा प्रशासन की ओर से कोटा में घूमेंगे स्टूडेंट
इस संबंध में कॉर्डिनेटर नोडल अधिकारी एवं कृषि विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सुनीता डागा ने बताया कि हर कोचिंग संस्थान में विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है. इसमें गायन, वादन, डांस, ड्राइंग, बैडमिंटन, कैरम, चेस सहित साहित्यिक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ रहने वाले तीन विद्यार्थियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जा रहा है. इसके तहत ही पहला आयोजन सिटी पार्क स्थित ओपन एयर थियेटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस तरह की गतिविधियां वर्षभर संचालित करवाई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता रहे. इसके साथ ही शहर में रह रहे कोचिंग स्टूडेंट्स के मनोरंजन और शहर की पर्यटन विरासत से पहचान करवाने के उद्देश्य से चम्बल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क में भ्रमण करवाया जाना भी शुरू किया गया है. 

यह भी पढ़े: कोटा में छह माह में 10वां सुसाइड, एक और कोचिंग छात्र ने दे दी जान, बिहार का रहने वाला था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget