एक्सप्लोरर

Sukhdev Singh Gogamedi: सचिन पायलट ने की सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, कहा- 'कड़ी सजा दी जाए'

Sukhdev Singh Gogamedi: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दुःखद है. उन्होंने मांग की कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए.

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राजस्थान में आज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या की घटना से राज्य में हलचल मच गई है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की खबर दुःखद है. उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है. 

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर DGP उमेश मिश्रा ने कहा कि आज जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई. हत्यारे बातचीत करने के बहाने उनके घर आए थे. इस घटना में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और उनके एक बॉडीगार्ड को गोली लगी. हत्यारों के साथ आए एक आरोपी को भी गोली लगी, जिसकी मृत्यु हो गई है. बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. हमने हरियाणा DG से बात कर सहायता मांगी है. रोहित गोदारा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

बता दें कि करणी सेना के संस्थापक और संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी के साथ मतभेदों के बाद गोगामेड़ी 2015 में श्री राजपूत करणी सेना से अलग हो गए और उन्होंने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन किया. इन दोनों संगठनों ने राजपूत समुदाय के संदर्भ में ऐतिहासिक तथ्यों से कथित छेड़छाड़ को लेकर फिल्म पद्मावत का विरोध किया था.राज्यपाल ने इस घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस को इस संबंध में अपराधियों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा को दिए ये निर्देश

राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा से फोन पर तथ्यात्मक जानकारी ली और प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था को सभी स्तरों पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.पुलिस महानिदेशक ने पुलिस को सतकर्तता बरतने के निर्देश दिए हैं. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राज्य भर में पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और इस घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए की गई कड़ी नाकेबंदी की गई है.

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है. शेखावत ने 'एक्स' पर कहा,‘‘ (मैं) राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूं. इस संदर्भ में (मैंने) पुलिस आयुक्त से जानकारी ली है और उन्हें आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा है.’’ उन्होंने कहा ‘‘लोगों को शांति और धैर्य रखना होगा. भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराध मुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है.’’

ये भी पढ़ें: Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का वीडियो आया सामने, प्लानिंग कर वारदात को दिया अंजाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget