एक्सप्लोरर

'दिल्ली में इस बार ईंट से ईंट बजानी है और कांग्रेस...', विधानसभा चुनाव पर बोले सचिन पायलट

Sachin Pilot News: सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि दिल्ली हमारी और आपकी है, इसे मिलकर सुधारना है और आने वाले चुनाव को हम मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे.

Sachin Pilot News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा. साथ ही दिल्ली में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया.

सचिन पायलट ने कहा, "दिल्ली में भी चुनाव आने हैं आप सभी अपनी कमर कस लो, आप सभी को ईंट से ईंट बजानी है और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनानी है. दिल्ली में कांग्रेस की जड़ें बहुत मजबूत हैं. समय बदलता रहता है आज देश ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना विश्वास दिखाया है." 

उन्होंने आगे कहा, "मैं सभी दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि दिल्ली हमारी और आपकी है, इसे मिलकर सुधारना है. इस संकल्प के साथ आपलोग यहां से जाएं कि आने वाले जब चुनाव होंगे, हम मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे.''

प्रदर्शन में कौन कौन हुए शामिल?

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में देश में बढ़ती अराजकता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर जंतर मंतर पर विशाल धरना आयोजित किया गया.

धरने में पूर्व सांसद  संदीप दीक्षित, परवेज हाश्मी, कृष्णा तीरथ, उदित राज, रमेश कुमार, पंजाब से सांसद शैर सिंह गूबा, अनिल कुमार, राजेश लिलौठिया, कन्हैया कुमार हारुन यूसूफ, मंगतराम सिंघल, किरण वालिया, अनिल भारद्वाज समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

दिल्ली में अगले साल यानी 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. दिल्ली में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी आबकारी नीति मामले में जेल में बंद हैं. हाल में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था.

दिल्ली में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी चार सीटों पर और कांग्रेस शेष तीन सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन दोनों में से कोई पार्टी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हुई थी. इस चुनाव में यहां सभी 7 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई थी.

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से वोटर्स के सर्व के साथ नई मतदाता लिस्ट भी तैयार की जानी है और इसके लिए  विशेष अभियान शुरु कर दिया गया है. वहीं, सियासी दल भी अभी से ही अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल 11 दिन बाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद लौटे ड्यूटी पर

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget