एक्सप्लोरर

RPSC के AEN परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, तकनीकी सहायक रसायन भर्ती इंटरव्यू का शेड्यूल भी आया

RPSC Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियंता सिविल प्रतियोगी परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. साथ ही 30 मई को साक्षात्कार आयोजित करने की घोषणा की है.

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 21 मई को आयोजित होने वाली सहायक अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए है. साथ ही तकनीकी सहायक- रसायन (भूजल विज्ञान) भर्ती के साक्षात्कार 30 मई को आयोजित करने की घोषणा की है. यह साक्षात्कार आरपीएससी मुख्यालय अजमेर में आयोजित किए जाएंगे. साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू कॉल लेटर आयोग की वेबसाइट पर जल्दी ही अपलोड होंगे.

इंटरव्यू में जाने वाले अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
तकनीकी सहायक- रसायन (भूजल विज्ञान) भर्ती के इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा. यह आवदेन पत्र आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा. विस्तृत आवेदन पत्र की आवश्यक प्रविष्टियां भरकर उसके साथ समस्त प्रमाण पत्रों की प्रतियां संलग्न करनी होगी. साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ मूल दस्तावेज भी लाने जरूरी होंगे. इसके अलावा इंटरव्यू में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा.

एईएन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
राजस्थान लोक आयोग (आरपीएससी) द्वारा सहायक अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा जयपुर और अजमेर मुख्यालय पर 21 मई को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दोपहर 3.30 बजे से 5.30 बजे के बीच कराई जाएगी. जिन अभ्यर्थियों ने सहायक अभियंता (सिविल) भर्ती के लिए आवेदन किया है वे अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड सेक्शन में जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्म दिनांक डालकर डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही एसएसओ पोर्टल के रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

एईएन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहचान हेतु मूल आधार कार्ड या उसकी अनुपस्थिति में मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कोरोना के संबंध में जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: बुजुर्ग शख्स को दिखाई लड़की की अश्लील तस्वीर, फिर वीडियो भेजकर ठग लिए 15 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget