एक्सप्लोरर

रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी देने वाला कौन? गुजरात से गिरफ्तार, MP से खरीदा था हथियार

Ravindra Singh Bhati News: शिवपुर विधायक रविंद्र सिंह भाटी को धमकी देने वाले किशनलाल जाट ने खुद बताया कि उस पर कई धाराओं में केस दर्ज हैं और राजस्थान पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

Ravindra Singh Bhati Gets Threat: राजस्थान के विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली थी. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धमकी देने वाला आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से पकड़ा गया है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने राजस्थान के बालोतरा जिले के निवासी किशनलाल जाट को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया. शनिवार को गिरफ्त में लेने के बाद आरोपी के पास से एक पिस्तौल और 9 कारतूस भी बरामद किए गए. 

रविंद्र सिंह भाटी पर हमला करने के लिए एमपी से खरीदे हथियार
आरोपी किशनलाल जाट ने पुलिस को खुद बताया कि विधायक रविंद्र सिंह भाटी को निशाना बनाने के इरादे से उसने मध्य प्रदेश से हथियार खरीदे. आरोपी ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को बताया कि वह कई मामलों में वांछित चल रहा है. राजस्थान की गीडा पुलिस भी उसकी तलाश में लगी हुई थी. धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना) और 392 (डकैती) के तहत उस पर केस दर्ज हैं. 

बाइक में छुपा रखा था हथियार
अहमदाबाद अपराध शाखा के अनुसार, किशनलाल जाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग एक महीने पहले एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने कथित तौर पर शिवपुर विधानसभा सीट से विधायक भाटी को जान से मारने की धमकी दी थी. उसने बताया कि आरोपी ने विधायक की हत्या करने के इरादे से मध्य प्रदेश से पिस्तौल और 10 कारतूस खरीदे थे. उसने अपनी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे हथियार छिपा रखा था, जिसे अब पुलिस ने जब्त कर लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी को राजस्थान पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है.

यह भी पढ़ें: Jodhpur Violence: क्या पहले से थी प्लानिंग? जोधपुर हिंसा और पत्थरबाजी को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget