एक्सप्लोरर

Kota: जीवनदायिनी चंबल पर बने बांध में फिर से 'जान' फूंकने की जरूरत, मरम्मती के लिए बजट की मांग अब तक अधूरी

Rajasthan News: राजस्थान में सीएडी विभाग द्वारा चंबल नदी पर बने बैराज की जांच कराई थी, यह जांच गोताखोरों की जगह रोबॉट से कराई गई. इसमें अलग-अलग स्तर पर खामियां पाई गई हैं.

Kota News: चंबल नदी (Chambal River) पर छह दशक पहले बने बांध की अब मरम्मत की जरूरत महसूस हो रही है. चंबल नदी पर बने राणाप्रताप सागर, जवाहर सागर और कोटा (Kota) बैराज में अंडर वाटर टेस्टिंग के जरिए खामियां पाई गई हैं. सीएडी विभाग द्वारा 80 मीटर की गहराई में रोबोट की मदद से इसकी जांच करवाई गई थी. रोबोट ने बांध के आंतरिक दीवारों और गेटों की जांच की थी. तीनों बांधों की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी गई थी. इसके बाद  इन तीनों बांधों की मरम्मत के लिए विभाग ने करीब 184 करोड़ का बजट भी स्वीकृत हुआ था, लेकिन दो साल से यह बजट जारी नहीं हो सका है. 

बांधों की रोबोट जांच में सामने आया कि राणा प्रताप सागर बांध में 235 और जवाहर सागर बांध में 215 और कोटा बैराज में 230 बड़े, छोटे और हल्के डिफेक्ट आए हैं, लेकिन इसमें खतरे की कोई बात नहीं हैं. तीनों बांधों में मेजर फाल्ट बहुत कम हैं, वहीं माइनर और कुछ मोडरेट हैं. पहले किसी भी प्रकार के नुकसान की जांच के लिए गोताखोरों से जांच करवाई जाती थी जो न तो गहराई में जा पाते थे और न ही 20 मिनट से ज्यादा पानी में रह पाते थे. अब यह काम रोबोट से करवाया जा रहा है जिन्हें 60 फीट तक गहराई में छोड़ा जाता है.

कितना बजट मांगा और कितना मिला
2009-10 में  2.42 करोड़ की मांग की गई थी और केवल  10 लाख रुपये जारी हुए थे. इसी तरह 2010-11,  2.42 करोड़ की मांग पर  55.87 लाख रुपये बजट जारी किया गया. 2011-12 में 2.42 करोड़ के सापेक्ष  10 लाख रुपये जारी हुए. 2012-13 में  3.34 करोड़ में केवल 10 लाख ही दिए गए. 2013-14 में  1.59 करोड़ की मांग रखी गई थी लेकिन बजट आवंटन केवल 10 लाख रुपये का रहा. वर्ष 2014-15 में  1.73 करोड़ रुपये में से केवल 15 लाख ही दिए गए. वर्ष 2015-16,  में 2.25 करोड़ में से 15 लाख रुपये दिए गए. वर्ष 2016-17 में  1.04 करोड़ में 5 लाख का बजट जारी हुआ. 2017-18  82.52 लाख रुपये, 2018-19 में  10 लाख और 2019-20 में 10 लाख जारी किए गए थे. 


2020-21 में 184 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया
उधर, 2020-21 में इसकी जांच करने के बाद में तीनों बांधों की मरम्मत के लिए 184 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था. जिसका इंतजार विभाग के द्वारा किया जा रहा है. सीएडी विभाग के एसी एडी अंसारी ने बताया कि फाइनेंस से बजट आने का इंतजार है. तीनों बांधों की जांच पूरी हो चुकी है. किस बांध में क्या- क्या परेशानी है. इसकी जानकारी भी विभाग को मिल चुकी है. करीब 184 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था, जिसकी फाइल फाइनेंस में जा चुकी है. जैसे ही बजट आएगा काम को शुरू कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ED Raid in Rajasthan: REET तक नहीं रुकेगी ईडी, इन भर्ती परीक्षाओं में हुए पेपर लीक की जांच भी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget