एक्सप्लोरर

ED Raid in Rajasthan: REET तक नहीं रुकेगी ईडी, इन भर्ती परीक्षाओं में हुए पेपर लीक की जांच भी जारी

REET Exam Paper Leak: राजस्थान में पेपर लीक के मामले में अब केंद्रीय एजेंसी की एंट्री हो गई है. पहले इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो कर रही थी. वहीं, ईडी की रेड से सीएम गहलोत नाराज नजर आ रहे हैं.

ED Raid in Paper Leak Case: राजस्थान (Rajasthan) में रीट परीक्षा के पेपर लीक (Paper Leak) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को ताबड़तोड़ छापेमारियां की हैं. यह छापेमारी जयपुर, बाड़मेर, डूंगरपुर और सांचौर में हुई है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी केवल रीट परीक्षा तक ही सीमित नहीं रहेगी. रीट के अलावा छह दूसरी परीक्षाएं भी ईडी की रेडार पर हैं जिसके पेपर लीक से जुड़े मामले में छापेमारी की जा सकती है. 

सूत्रों के मुताबिक आरएसएस, सब इंस्पेक्टर परीक्षा, जेईएन, वीडीओ भर्ती परीक्षा, कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, जूनियर और कमर्शियल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की जांच भी ईडी कर रही है और इस संबंध में जरूरत पड़ने पर छापेमारी की कार्रवाई भी की जा सकती है. पेपर लीक मामले में सांचौर के रहने वाले सुरेश ढाका का नाम मुख्य रूप से आ रहा है जिसे मास्टर माइंड बताया गया है. उसके राजस्थान के राजनेताओं औऱ अधिकारियों से संबंध हैं. सुरेश ढाका की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं, रेड के दौरान उस वक्त नाटकीय मोड़ आया जब सुरेश ढाका के पिता ने खुद को लकड़ी की अलमारी में बंद कर लिया. अलमारी में बंद होने के कारण घुटन से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. पुलिस ने पहले उन्हें गिरफ्तार किया और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जांच टीम में ही मौजूद था भेदिया, ईडी को अब उसकी तलाश
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय की नजर एसओजी के एक अधिकारी पर भी है जो कि जांच टीम का हिस्सा था. वह एसओजी की जांच टीम की गतिविधियों की जानकारी ढाका को शेयर कर रहा था. ईडी को ढाका और एसओजी के इस अधिकारी के बीच कनेक्शन के सबूत मिले हैं. उसने ढाका को फरार होने में भी मदद की थी. बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने बीते दिनों पेपर लीक करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा था कि राज्य में कानून बना दिए गए हैं और पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. हालांकि वह ईडी की रेड से नाराज नजर आए. उन्होंने कहा कि जब एसीबी जांच कर ही रही है तो फिर केंद्रीय एजेंसी क्यों दखल दे रही है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: भरतपुर में प्रॉपर्टी विवाद के चलते पिता ने की गला दबाकर बेटे की हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget