एक्सप्लोरर

Ramadan 2023: जुमेरात को दिखा चांद, मस्जिदों में तरावीह और जुमे से शुरू होगा रमजान

Ramadan 2023 Moon Sighting: गुरुवार 23 मार्च को चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई है. तरावीह को लेकर मस्जिदों में हाफिज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Ramadan 2023: देश में रमजान का चांद दिख गया है और साथ ही रमजान का पवित्र महीना शुक्रवार 24 मार्च, जुमे के दिन से शुरू होने जा रहा है. गुरुवार को देशभर में लोगों ने चांद का दीदार किया. माह-ए-रमजान की शुरुआत शुक्रवार को होने से जुमे की नमाज उत्साह से अदा की जाएगी. रमजान को लेकर शहर से गांव तक तैयारियां जोरों पर हैं. खासकर मस्जिदों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं. घरों में रोजा करने को लेकर हर कोई उत्साहित है. शहरी और इफ्तारी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

तरावीह को लेकर तैयारियां पूरी
मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद खान साहब ने बताया कि गुरुवार 23 मार्च को चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई है. तरावीह को लेकर मस्जिदों में हाफिज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में हाफिज पहुंच रहे हैं. अधिकतर मस्जिदों में  पूरे महीने तरावीह की नमाज अदा होगी.

पहला जुमा 24 मार्च को
जानकारी के अनुसार, रुयते हिलाल कमेटी की मीटिंग हुई. पहले हम लोग कुछ चांद देखने की कोशिश करते हैं. जब चांद नजर नहीं आता तो मुल्क के मुख्तलिफ इलाकों से राब्ता कायम करते हैं. इसके बाद उलेमा-ए-इकराम का संयुक्त रूप से फैसला लिया जाता है. इस बैठक में फैसला किया गया था कि बुधवार को रमजान का चांद नहीं नजर आया था. गुरुवार चांद की 30 तारीख रहेगी. नमाजे ईशा नमाज के बाद तरावीह शुरू हो जाएगी. और 24 मार्च के पहले जुमे को पहला रोजा होगा.  

जानें क्या है रोजे का महत्व
रोजा रखने के लिए सूर्योदय से पहले सहरी होती है, जिसमें दूध, फल या अन्न से बनी चीजें खाई जाती हैं. सहरी के बाद दुआ पढ़ी जाती है और फिर रोजा शुरू होता है. सूर्य ढलने तक रोजेदार एक बूंद पानी भी नहीं पीते. रोजा रखने के दौरान रोजेदार दिनभर भूखे-प्यासे रहकर अपनी इच्छाओं पर काबू पाते हैं. रोजा गरीबों और जरूरतमंदों के दुख-दर्द और भूख-प्यास का अहसास कराता है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan AAP President: नवीन पालीवाल बने राजस्थान AAP के नए अध्यक्ष, सात सह प्रभारी नियुक्त

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, सरपंच चुनावों का बहिष्कार
खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, सरपंच चुनावों का बहिष्कार
क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ रेप केस रद्द, आपसी सहमति से अलग होने की बात
क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ रेप केस रद्द, आपसी सहमति से अलग होने की बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget