एक्सप्लोरर

Rajasthan: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, बजंरग दल निकालेगा शौर्य यात्रा, उदयपुर में भी बड़ा कार्यक्रम

Udaipur News: बजरंग दल द्वारा शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. जो संपूर्ण भारतवर्ष में चलेगी. उदयपुर संभाग में यह यात्रा 15 सितंबर से 25 सितंबर तक होगी.

Udaipur News: पूरा देश को जनवरी का इंतजार है, क्योंकि जनवरी में अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसको लेकर उदयपुर (Udaipur) में भी विश्व हिंदू परिषद (Vishva Hindu Parishad) की तरफ से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. बजरंग दल (Bajrang Dal) की तरफ से एक शौर्य जागरण यात्रा निकाली जाएगी. यह शौर्य यात्रा पूरे देशभर में निकलेगी. यात्रा के दौरान भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यहीं नहीं जिला स्तर पर भी आयोजन किए जाएंगे. विश्व हिंदू परिषद के मंत्री अशोक प्रजापत ने बताया कि यह शौर्य जागरण यात्रा बजरंग दल द्वारा आयोजित की जाएगी.

अशोक प्रजापत ने आगें बताया कि जनवरी 2024 में अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है और जन्माष्टमी से विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का साठवा वर्ष आरंभ हो गया है. दोनों ही अवसर परिषद और हिंदू समाज के लिए बहुत गौरव और उत्साह प्रदान करने वाले हैं. इसलिए विश्व हिंदू परिषद सृष्टि पूर्ति वर्ष के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित करने वाला है. इसी कड़ी में बजरंग दल द्वारा शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. जो संपूर्ण भारतवर्ष में चलेगी. उदयपुर संभाग में यह यात्रा 15 सितंबर से 25 सितंबर तक होगी.

बड़ी संख्या में आएंगे लोग, संत भी होंगे शामिल
उन्होंने बताया कि यह शौर्य जागरण यात्रा राजसमंद जिले के दिवेर शुरू होकर उदयपुर जिले में प्रवेश करेगी और गोगुंदा होते हुए 23 सितंबर शनिवार को बड़गांव पहुंचेगी. इसमें सनातन हिंदू समाज के युवा, मातृशक्ति और समाज बंधु दुपहिया वाहनों पर केसरिया दुपट्टा पहनकर और हाथों में भगवा पताका लेकर साथ चलेंगे. साथ ही शहर के प्रमुख संत आगे जीप में सवार रहेंगे और मध्य में भगवान राम के मंदिर का रथ रहेगा. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री मिलिंद परांडे का उद्बोधन होगा.

Rajasthan News: 10 दिन बाद भी नहीं सुलझा प्रतापगढ़ की गुफा का रहस्य, शिकार करने गए युवक का अब तक नहीं चला पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जासूसी के लिए ISI से फंडिंग लेकर पहुंचाता था पैसा, अब राजस्थान CID के हत्थे चढ़ा एजेंट
भारत में जासूसी के लिए ISI से फंडिंग लेकर पहुंचाता था पैसा, अब राजस्थान CID के हत्थे चढ़ा एजेंट
Dungarpur News: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
डूंगरपुर: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
Ajmer News: जेल में कुख्यात डकैत छगन गुर्जर की हत्या से मचा हड़कंप, विपक्ष हमलावर, सरकार ने क्या कहा?
अजमेर: जेल में डकैत छगन गुर्जर की हत्या से मचा हड़कंप, विपक्ष हमलावर, सरकार ने क्या कहा?
Jaipur News: जयपुर में आरक्षण महापंचायत के बाद बवाल, CM आवास कूच के दौरान पुलिस से झड़प, कई जगह पथराव
जयपुर में आरक्षण महापंचायत के बाद बवाल, CM आवास कूच के दौरान पुलिस से झड़प, कई जगह पथराव

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget