एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में दंपति समेत तीन गिरफ्तार, लोगों से दोस्ती कर ब्लैकमेल कर ऐंठते थे रुपये

Rajsamand Crime News: गिरफ्तार आरोपी अपनी पत्नी की अन्य लोगों से दोस्ती कराकर उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का काम करता था.

Rajasthan News: राजस्थान की राजसमन्द पुलिस (Rajsamand Police) ने कार्रवाई करते हुए एक दंपति और उनकी अन्य सहयोगी महिला को गिरफ्तार किया है. आरोप भी चौंकाने वाला है. इसमें पति अपनी पत्नी को अन्य पुरुषों से खुद दोस्ती करने की कहता और फिर उसके साथ संबंध बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठता. इसमें दंपति के साथ में अन्य महिला भी होती जो अश्लील वीडियो बनाने और झांसे में लेने में सहयोग करती थी. तीनों मिलकर इसी प्रकार से कई लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपए ऐंठते थे. जब पुलिस के पास यह बात पहुंची तो खुलासा भी चौंकाने वाला हुआ. राजसमन्द पुलिस ने आरोपी देवीसिंह, इसकी पत्नी अडची बाई और सहयोगी बसंती खरवड़ को गिरफ्तार किया.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
राजसमन्द एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि, राहुल मेवाडा ने थाने में रिपोर्ट दी कि करीब 3 साल पहले देवीसिंह से मेरा परिचय हुआ. एक दिन देवीसिंह ने मुझे फोन कर कहा कि आज मेरा जन्मदिन है और आपको मेरे घर आना है, खाना साथ खायेंगे. मेरे मना करने के बाद भी बार-बार फोन करने पर देवीसिंह मुझे गोमती चौराहे पर लेने आया. वहां से देवीसिंह मुझे धानीन गांव की ओर एकांत में बने घर पर ले गया. वहां पर देवीसिंह की पत्नी अनसी और अन्य महिला बसंती थी. एक घंटे तक हम सब ने कमरे में नाश्ता किया इसके बाद मैं वहां से जाने लगा तो देवीसिंह ने मुझे खाना खाने को कहा और होटल से खाना लेने चला गया. 

Rajasthan News: एमएसपी पर खरीद न हुई तो बाजरा किसानों को होगा 3300 करोड़ का नुकसान, कैसे? पढ़ें डिटेल रिपोर्ट

रिपोर्ट में उसने आगे बताया कि, इसके बाद अनची और बसंती दोनों मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगीं और मुझे संबंध बनाने के लिए कहने लगीं. वे मेरे कपड़े भी जबरदस्ती खोलने लगीं. इससे मैं घबरा गया इतने में देवीसिंह आ गया और दोनों महिलाएं देवीसिंह को देखकर मेरे ऊपर बलात्कार का आरोप लगाने लगीं.

इस पर तीनों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट कर मेरे कपड़े फाड़ दिए और धमकी दी की 1.50 लाख रूपये नहीं दिया तो तेरा जीना हराम कर देंगे. इसके बाद मैं वहा से भागकर चला गया. रेप का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी. इससे डर के मारे 50 हजार रूपये देवीसिंह को दिए. देवीसिह ने मुझसे कहा कि 1 लाख रूपये की और व्यवस्था कर लेना नहीं तो फंसा देंगे फिर हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंचा.

एसपी ने क्या बताया
एसपी जोशी ने बताया कि, आरोपियों ने पूछताछ में कई पुरुषों को अलग-अलग तरीके से झांसे में लेने की कहानियां बताईं. दरअसल देवीसिंह सोशल मीडिया और बाजार में घूमकर ऐसे लोगों की जानकारी जुटाता था जिनके पास अच्छा पैसा हो. इसके बाद पैसों वाले लोगों से दोस्ती कर उन्हें अपने पास कमरों और होटलों में बुलाता था. उनके साथ अपनी पत्नी और अन्य औरत के साथ पार्टी करता था और अपनी पत्नी व अन्य औरत से दोस्ती कराकर उनके साथ संबंध बनवाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे रूपये ऐंठने का काम करता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget