एक्सप्लोरर

Udaipur: चाय में जहर मिलाकर पत्नी ने कर दी पति की हत्या, अब जिंदगी भर भुगतनी होगी ये सजा

Udaipur News: शंकरलाल ने पत्नी चंद्रकला से चाय मांगी. चंद्रकला ने चाय में जहर मिलाया और पति को दे दी. पत्नी अपने पति की संपत्ति को हड़पकर वापस पीहर जाना चाहती थी.

Rajasthan Wife killed Husband: उदयपुर (Udaipur) संभाग के राजसमंद जिले में पत्नी (Wife) ने पति (Husband) को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया था. हत्या (Murder) के इस मामले में कोर्ट (Court) का अहम फैसला आया है. अब दोषी पत्नी को जिंदगी भर पति की हत्या की सजा भुगतनी होगी. हत्या का मामला 6 साल पहले का है जिसका फैसला कोर्ट में सुनवाई के बाद आया है. पहले मामला आत्महत्या (Suicide) का माना जा रहा था लेकिन वारदात हत्या साबित हुई. जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने दोषी पत्नी चंद्रकला को उम्रकैद की सजा सुनाई है. पूरे प्रकरण में लोक अभियोजक ने 26 गवाह और 24 दस्तावेज पेशकर सजा दिलवाई.

ये था मामला
दरअसल, 8 नवंबर 2016 की शाम को कोयड़ निवासी शंकरलाल पत्नी चंद्रकला के साथ घर पर ही थे. शंकरलाल ने पत्नी चंद्रकला से चाय मांगी. चंद्रकला ने चाय में जहर मिलाया और पति को दे दी. शंकरलाल ने चाय पी इस दौरान चंद्रकला मकान को बंदकर पड़ोसियों के यहां चली गई. शंकरलाल की तबीयत खराब हुई तो उसने हल्ला मचाया. पड़ोसियों ने आकर उसे घर से निकाला और आरके अस्पताल ले गए. गांव में प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया. उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में  उपचार के दौरान शंकरलाल ने दम तोड़ दिया.

इस वजह से की हत्या
29 नवंबर 2016 को मामले की रिपोर्ट राजसमंद जिले के कांकरोली थाने दर्ज हुई थी. जांच के बाद पुलिस ने हत्या मानकर पत्नी के खिलाफ चालान पेश किया था. पुलिस ने हत्या का मोटिव बताया था कि आरोपी पत्नी चंद्रकला अपने पति शंकरलाल की संपत्ति को हड़पकर वापस पीहर जाना चाहती थी. न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद चंद्रकला को धारा 302 भारतीय दंड संहिता के अपराध में दोषी माना. 

ऐसे खुला राज 
शुरुआत में मौत संदिग्ध लगने पर सभी यही समझ रहे थे कि शंकरलाल ने आत्महत्या की है. लेकिन आत्महत्या के पीछे कोई कारण सामने नहीं आया. फिर पुलिस ने भी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना काबूल किया और वहीं एफएसएल की रिपोर्ट में जहर सामने आया. पति की मौत के बाद पत्नी अपने पीहर उदयपुर चली गई. पुलिस ने अनुसंधान कर कड़ियों को जोड़ा और 3 माह बाद दोषी पत्नी को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: रिश्वत लेते पकड़ी गई लेडी इंस्पेक्टर, बोली- ये मेरे अकेले के लिए नहीं, ऊपर तक देना पड़ता है नहीं तो...

Rajasthan Politics: सीएम पद को लेकर BJP में खींचतान! ज्ञानदेव आहूजा ने कहा- 'अब मुख्यमंत्री बनने का मोह छोड़ें वसुंधरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget