एक्सप्लोरर

Rajasthan: रिश्वत लेते पकड़ी गई लेडी इंस्पेक्टर, बोली- ये मेरे अकेले के लिए नहीं, ऊपर तक देना पड़ता है नहीं तो...

Rajasthan ACB: राजस्थान में एक लेडी ड्रग इंस्पेक्टर 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई. पकड़े जाने के बाद लेडी इंस्पेक्टर ने कहा कि,  ये अकेले मेरे लिए नहीं हैं, ऊपर तक देना पड़ता है. 

Rajasthan Lady Inspector Arrested in Bribery Case: राजस्थान (Rajasthan) में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक लेडी ड्रग इंस्पेक्टर (Lady Inspector) को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया तो लेडी इंस्पेक्टर ने एसीबी टीम के सामने सफाई देते हुए कहा कि ये रुपए मैं ले रही हूं, ये अकेले मेरे लिए नहीं हैं, ऊपर तक देना पड़ता है, नहीं देने पर ऊपर वाले कहते हैं कि बीकानेर (Bikaner) ट्रांसफर कर देंगे. ऐसा सुनते ही एसीबी (ACB) की टीम भी हैरान रह गई. इंस्पेक्टर सिन्धु कुमारी (Sindhu Kumari) को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसीबी की टीम लेडी ड्रग इंस्पेक्टर के घर और अन्य ठिकानों पर जांच कर रही है.
 
एसीबी की टीम को मिली थी शिकायत 
जयपुर एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की विशेष टीम को मामले की शिकायत मिली थी. दुकान मालिक का कहना था कि, उसके मेडीकल स्टोर में किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट में कोई कमी नहीं निकालने की एवज में सिन्धु कुमारी औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) औषधि नियंत्रण संगठन की ओर से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है. दुकान मालिक की शिकायत का सत्यापन किया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर को  ₹5000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. गिरफ्तार होते ही  ड्रग इंस्पेक्टर ने दो टूक कह दिया कि अकेले मेरे लिए नहीं है, ऊपर तक देना पड़ता है.

सीएम ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. लेकिन भ्रष्टाचार मामले लगातार सामने आते रहे हैं. पकड़े जाने पर भ्रष्टाचार के रुपए ऊपर तक पहुंचने को लेकर दावे किए गए, लेकिन आगे जांच नहीं हो पाई. सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार का खुला खेल किस तरह से चल रहा है लेडी ड्रग इंस्पेक्टर की बात से पूरी तरह साफ हो जाता है. 

ऐसे कर सकते हैं शिकायत 
इस बीच एसीबी महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल-फ्री हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं Whatsapp हेल्पलाईन नंबर 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. एसीबी पूरी मदद करेगी. बता दें कि, एसीबी राजस्थान में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को अधिकृत है. 

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan Politics: सीएम पद को लेकर BJP में खींचतान! ज्ञानदेव आहूजा ने कहा- 'अब मुख्यमंत्री बनने का मोह छोड़ें वसुंधरा'

Rajasthan में 10वीं पास छात्राओं को मिलेंगे 3000 रुपए, जानें कैसे करें आवेदन, जरूरी हैं ये दस्तावेज

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget