एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Report: राजस्थान में जारी है सर्दी का दौर, फतेहपुर में 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

Rajasthan Weather: राजस्थान (Rajasthan) के कई इलाकों में ठंड का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. रविवार रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है. राज्य में रविवार रात फतेहपुर (Fatehpur) में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार हालांकि बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है. बीती रात न्यूनतम तापमान करौली में 3.2 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 4.6 डिग्री, नागौर में 4.7 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, पिलानी में 5.2 डिग्री, बूंदी में 5.5 डिग्री, एरनपुरा रोड में 5.6 डिग्री, चुरू में 5.7 डिग्री, संगरिया में 5.9 डिग्री, धौलपुर में 6.1 डिग्री, अलवर में 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं, रविवार की रात राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. 

आम जनजीवन प्रभावित
राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और कोहरे से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू (Mount Abu) में रात का तापमान पिछले 3-4 दिनों में शून्य से नीचे दर्ज किया गया है. यहां शनिवार रात का तापमान शून्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. शनिवार को मैदानी इलाकों में करौली (Karauli) राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा था, जहां रात का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 

बारिश ने बढ़ाई परेशानी 
बता दें कि, पिछले कई दिनों में हुई बारिश (Rain) के बाद राजस्थान एक बार फिर कड़ाके की सर्दी (Cold) की जद में है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राज्य की राजधानी जयपुर सहित लगभग सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई थी. बारिश की वजह से एक तरफ जहां सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. फिलहाल लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है. 

ये भी पढ़ें:

Alwar Case की जांच करेगी CBI, भाजपा नेता ने उठाए सवाल, कहा- संदिग्ध है सरकार की भूमिका  

Rajasthan School Closed: कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार का बड़ा फैसला, बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget