एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के चूरू में पारा पहुंचा 6 डिग्री के नीचे, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

Rajasthan Weather Report: जयपुर मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में राजस्थान के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके अलावा बुधवार को राजस्थान का सबसे ठंडा जिला चुरू रहा.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है. कई जिलो में पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके अलावा राजस्थान में इस सप्ताह मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और उत्तरी हवाओं का असर पड़ेगा. इससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट अगले 2-3 दिन में हो सकती है.

10 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहेगा. रविवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री था. वहीं हनुमानगढ़ जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हनुमानगढ़ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होने का अनुमान है. वहीं बुधवार को जोधपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. चुरू में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस और कोटा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में तापमान मंगलवार के मुकाबले बुधवार को गिरेगा. वहीं कई जिलों में धूप और कई जिलों में धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है.

तापमान में आ रही गिरावट
दरअसल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के बाद से ही मैदानी इलाकों में पारा गिरने लगा है. दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण दिन में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में चूरू का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. वहीं राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. नवंबर के अंतिम सप्ताह और दिसंबर के शुरुआत में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इससे पहले भी मौसम विभाग ने बताया था कि राजस्थान में 15 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है. 15-20 दिसंबर के बाद से राज्य में शीतलहर का भी अनुमान लगाया गया है.

Rajasthan: सचिन पायलट CM बनाने का जवाब साथ लाएं राहुल गांधी, नहीं तो होगा यात्रा का विरोध- गुर्जर नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget