एक्सप्लोरर

Rajasthan: सचिन पायलट को CM बनाने का जवाब साथ लाएं राहुल गांधी, नहीं तो होगा यात्रा का विरोध- बैंसला

गुर्जर समाज के नेता समेत कई नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा से पहले सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग रखी है. गुर्जर समाज की तरफ से चेतावनी दी गई है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो यात्रा का विरोध किया जाएगा.

Rajasthan Politics: राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले इसके विरोध के सुर उठने लगे हैं. प्रदेश में गुर्जर आंदोलन के अगुआ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे और गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी सचिन पायलट को सीएम कब बनाएंगे इस सवाल के जवाब के साथ राजस्थान आएं, वर्ना उनकी भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में विरोध किया जाएगा.

वहीं राज्य स्तरीय पशुधन विकास बोर्ड राजस्थान सरकार के सदस्य कुंदन यादव ने कहा है कि अब वक्त आ गया है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' राजस्थान में प्रवेश करने से पूर्व अविलंब पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाए. कुंदन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सदस्य भी हैं. चूंकि, इनका बयान 'भारत जोड़ो यात्रा' से पहले आया है और यात्रा हड़ौती क्षेत्र से ही गुजरने वाली है. कुंदन से एक दिन पहले स्टेट एग्रीकल्चर इंडस्ट्री बोर्ड की उपाध्यक्ष सुचित्रा आर्य ने भी पायलट को सीएम बनाने की मांग उठाई है. इसके पीछे की वजह कई बताई जा रही है.

कुंदन यादव ने याद दिलाई पुरानी बात
कुंदन यादव ने वीडियो जारी कर कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले सचिन पायलट को सीएम बनाया जाए. अब सही समय आ गया है. कुंदन ने कहा कि सचिन पायलट को सीएम बनाये जाने से युवाओं में उत्साह बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सच्चे कार्यकर्ता पायलट को सीएम बनाए जाने की मांग कर रहे है. उन्होंने कहा कि पायलट के सीएम बनने से ही कांग्रेस पार्टी दूसरी बार लगातार सरकार बना पाएगी. उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मांग की है.

सुचित्रा आर्य ने खला खोला मोर्चा
स्टेट एग्रीकल्चर इंडस्ट्री बोर्ड की उपाध्यक्ष सुचित्रा आर्य ने भी सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एक तरह से मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा है कि अब अति हो गई है. अगर पायलट को सीएम नहीं बनाया तो पार्टी को बड़ा नुकसान हो जाएगा. पंत कृषि भवन में उन्होंने ये बात कही थी. उन्होंने मांग की थी कि प्रदेश में असमंजस की स्थिति को जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए नहीं तो और स्थिति बिगड़ सकती है. सुचित्रा आर्य ने ये भी कहा कि 25 सितंबर को टेंट, बसें और इस्तीफों पर जबरन दस्तखत साफ बता रहे थे, अनुशासनहीनता के साथ पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र हुआ. सरकार में प्रमुख ओहदे पर रहते हुए पार्टी हाईकमान की अवहेलना करके अनुशासन तोड़कर दूषित परम्परा कायम करना चाहते थे. लेकिन इनपर कार्रवाई नहीं हो पाई है.

हेमाराम और सुशील आसोपा ने भी की मांग
इनके अलावा मंत्री हेमाराम चौधरी ने भी पायलट को सीएम बनाने की मांग की थी. उनके बयान से एक हलचल मची हुई है. वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व सचिव सुशील आसोपा ने भी पायलट को सीएम बनाने की मांग की है. उन्होने ट्वीट किया है कि 25 सितम्बर को CLP की बैठक क्यों हो रही थी, एक लाइन के प्रस्ताव के लिए हो रही थी. क्या अब एक लाइन का वो प्रस्ताव अब नहीं चाहिए. ये प्रश्न हर नागरिक की जुबान पर है क्योंकि सब कांग्रेस में नया सूरज उगता हुआ देखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: गहलोत के मंत्री ने कलेक्टर को निकाला बाहर तो केंद्रीय मंत्री का फूटा गुस्सा, कही ये बात

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
गौ-संरक्षण और मंदिरों पर शंकराचार्य सदानंद, एबीपी न्यूज से खास बातचीत
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद
'कॉकरोचों से भी मेरा...', CJP टीम पर हमले के बीच बोले जयपुर MLA बालमुकुंद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget