एक्सप्लोरर

राजस्थान में बारिश का दौर जारी, यहां सबसे ज्यादा बरसे बादल, जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Rain: मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जयपुर, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक, बारां और नागौर जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा से अति भारी वर्षा दर्ज की गई.

Heavy Rainfall in Rajasthan: राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है, जहां बीते चौबीस घंटे में कई जगह भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान बारां के शाहबाद में सबसे अधिक 195 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बारिश अभी जारी रहेगी. हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. 

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जयपुर, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक, बारां व नागौर जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा से अति भारी वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान, सबसे अधिक बारिश बारां के शाहबाद में हुई जहां यह 195 मिलीमीटर दर्ज की गई. 

राजस्थान में कहां कितनी बारिश?

इसके अलावा राजस्थान के टोंक के देवली में 155 मिमी, मालपुरा में 155 मिमी, पीपलू में 142 मिमी, टोंक तहसील में 137 मिमी, टोडारायसिंह में 126 मिमी और नगरफोर्ट में 115 मिमी बारिश हुई. हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. सर्वाधिक तापमान बीकानेर और फलौदी में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

राजस्थान में 7 और 8 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश जारी रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, जयपुर, भरतपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि सात-आठ जुलाई को भारी बारिश की स्थिति में कमी होने और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

9 और 10 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम कार्यालय ने कहा कि नौ-दस जुलाई से पुनः पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी दो-तीन दिन दोपहर बाद मेघ गर्जन, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. जोधपुर संभाग के पूर्वी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

खुशखबरी! अब यात्रियों को चलती ट्रेन में मिलेगी मेडिकल सुविधा, TTE के पास होगी इन बीमारियों की दवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget