एक्सप्लोरर

खुशखबरी! अब यात्रियों को चलती ट्रेन में मिलेगी मेडिकल सुविधा, TTE के पास होगी इन बीमारियों की दवा

Railway News: कोटा रेल प्रशासन यात्री सुविधाओं को लेकर बेहद सजग है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्री ट्रेनों के सभी टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) को मेडिकल किट जारी किए गए हैं.

Indian Railways News: राजस्थान का कोटा रेल मंडल (Kota Railway Division) लगातार नवाचार कर यात्रियों को नई-नई सुविधाएं देने का काम कर रहा है. पहले विंडो टिकट की जगह मोबाइल से टिकट की व्यवस्था की गई. साथ ही यात्रियों की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जो 24 घंटे यात्रियों की समस्याओं का समाधान कर रहा है. अब इस बार कोटा रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) को प्राथमिक इलाज के लिए 13 प्रकार की दवाईयों के साथ मेडिकल किट उपलब्ध कराया है.

कोटा रेल प्रशासन यात्री सुविधाओं को लेकर बेहद सजग है. यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीआरएम मनीष तिवारी के मार्गदर्शन में कोटा मंडल ने चलती ट्रेनों में आपातकालीन परिस्थिति में यात्रियों के प्राथमिक इलाज के लिए एक सकारात्मक पहल की है. मौजूदा समय में अभी तक केवल यात्रियों के लिए प्राथमिक इलाज की व्यवस्था यात्री ट्रेन मैनेजर (गार्ड) और स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पास उपलब्ध होती थी.

टीटीई के पास होगी सामान्य बीमारियों की दवाई
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल ने यात्री ट्रेनों के सभी टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) को प्राथमिक उपचार किट जारी किए हैं. इस फस्ट एड किट में सामान्य बीमारियों से संबंधित 13 प्रकार की दवाईयां ट्रेन में टिकट चेकिंग स्टाफ के पास ड्यूटी के दौरान उपलब्ध होगी.

इसे चेकिंग स्टाफ को अपने साथ में रखना अनिवार्य है. यात्री आपातकालीन परिस्थितियों में 50 रुपए फीस देकर इसकी सुविधा चलती गाड़ी में ले सकता है. किसी यात्री को प्राथमिक इलाज की जरूरत होने पर चलती ट्रेन में ऑन ड्यूटी टीटीई से सम्पर्क कर सकता है. ऑन ड्यूटी चेकिंग स्टाफ टेलीफोन पर डॉक्टर से सलाह लेने के बाद यात्री को दवा उपलब्ध कराएगा.

वहीं डॉक्टर के परामर्श पर जिस भी यात्री को मेडिकल सहायता दी जाएगी, उसका ब्यौरा यानी यात्री का नाम, लिंग, उम्र, पीएनआर, कोच संख्या, बर्थ संख्या, यात्रा स्टेशन का नाम, गंतव्य स्टेशन का नाम और डॉक्टर का नाम रिकार्ड के तौर पर दर्ज किया जाएगा. मेडिकल किट में सामान्य बीमारी जैसे- बुखार, उल्टी, दस्त, हल्की चोट, आई ड्राप, बैंडेज आदि से संबंधित दवाईयां उपलब्ध होंगी. मंडल के 257 टिकट चेकिंग स्टाफ को प्राथमिक इलाज किट उपलब्ध करा दी गई हैं, जिसका उपयोग भी शुरू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Kirodi Lal Meena: इस्तीफे के बाद जेपी नड्डा से मिले किरोड़ी लाल मीणा, सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget