एक्सप्लोरर

राजस्थान के जालोर में सर्दी का सितम जारी, शीतलहर से बचाव की एडवाइजरी जारी

Jalore Weather: जालोर जिले में बढ़ती ठंड को लेकर जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी पर शीतलहर से बचाव के लिए रैन बसेरे और हेल्पलाइन शुरू की है. जिला कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.

Rajasthan News: जालोर जिले में लगातार सर्दी का सितम जारी है. जिले में बढ़ रही ठंड को लेकर जिला प्रशासन ने मौसम विभाग द्वारा जारी की चेतावनी के आधार पर शीतलहर से बचाव और उचित प्रबंधन के लिए विशेष निर्देश व एडवाइजरी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश, घने कोहरे और शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.

निराश्रित बेघर जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों के रहने के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है. जालोर नगर परिषद क्षेत्र में निजी बस स्टैंड के अंदर और नगर परिषद के पास विरम मंच के पीछे रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है.  

जिला मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी किया है नियुक्त
शीतलहर के मद्देनजर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने आदेश जारी कर जिले में संभावित शीतलहर (शीतघात) के प्रकोप को देखते हुए जिला स्तर पर शीतलहर के उचित प्रबंधन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजेश मेवाड़ा को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है. जिला हेल्पलाइन कक्ष में तैनात समस्त कार्मिकों को जिला नोडल अधिकारी के निर्देशन में शीतलहर से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.  

प्रशासन की ओर से शीतलहर से निपटने के लिए जिला हेल्पलाइन नंबर 02973-222216 जारी किया गया है. जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे ने शीतलहर के प्रबंधन के लिए समस्त तहसील, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है.  

चिकित्सा विभाग ने दी है यह सलाह
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश, घने कोहरे और शीतलहर के मद्देनजर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है. चिकित्सा विभाग ने रात्रि में अनावश्यक बाहर न जाने, खुले में न सोने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है. विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.

ये भी पढ़ें: सिरोही में स्पा सेंटर बना देह व्यापार का अड्डा, होटल में रेड के बाद 3 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget