एक्सप्लोरर

सिरोही में स्पा सेंटर बना देह व्यापार का अड्डा, होटल में रेड के बाद 3 गिरफ्तार

Sirohi News: अरावली होटल में छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधि की सूचना मिली थी. कमरे के अंदर घुसने पर पुलिस टीम को दो लड़कियां मिली.

Rajasthan Crime News: सिरोही में अवैध देह व्यापार की गतिविधियां धड़ल्ले से चल रही हैं. पुलिस ने पुराने राजमार्ग पर संचालित एक स्पा सेंटर से दबिश देकर दो युवतियों और एक युवक को धर दबोचा है. 27 दिसंबर को मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की. बता दें कि स्पा सेंटर गली-गली में खुल चुके हैं. संचालकों को नियमों की परवाह नहीं है. अनैतिक कृत्य प्रशासन से छिपा भी नहीं है. शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि पुराने राजमार्ग पर स्थित अरावली होटल के एक कमरे में दबिश दी गई.

कमरे से दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद एक और गिरफ्तारी हुई. होटल के बाहर से लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस को होटल के बाहर संदिग्ध युवक दिखाई दिया. पूछताछ में नाम सिराज खान निवासी पाली बताया. जांच पड़ताल के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिला. पुलिस ने होटल के अंदर जाकर देखा. होटल के कमरे में दो युवतियां बैठीं मिलीं. उन्होंने भी पूछताछ पर पुलिस की टीम को संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पनप रहा धंधा

पुलिस ने तीनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से पूछताछ कर अवैध धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है. बता दें कि सिरोही जिला देवनगरी कहलाता है. जिले में अवैध देह व्यापार धड़ल्ले से पनप रहा है. पुलिस की कभी कभार होने वाली कार्रवाई से स्पा संचालकों और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त गिरोह को फर्क नहीं पड़ रहा है. खुलेआम कानून को चुनौती दी जा रही है. एक बार फिर होटल पर छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया. 

रिपोर्ट- तुषार पुरोहित 

झोपड़े वाला स्कूलः माउंट आबू की बर्फीली हवाओं में ठिठुरते बच्चे, जंगली जानवरों का भी खौफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget