एक्सप्लोरर

Rajasthan Voter List: राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए हो जाएं तैयार, अब घर बैठे वोट दे सकेंगे दिव्यांग

Rajasthan Voter List: राजस्थान में दिव्यांगों को घर बैठे वोटिंग करने के लिए दिव्यांग सर्टिफिकेट बताना हाेगा. वाेटर लिस्ट में नाम के आगे दिव्यांग शब्द लिखवाने के लिए फाॅर्म नंबर 8 भर सकते हैं.

Rajasthan Voter List: चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग नए-नए प्रयोग कर रहा है. शत-प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. वोटरों की परेशानियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए जरूरी फैसले किए जा रहे हैं. इसी के तहत निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने दिव्यांग वोटरों (Divyang Voter) को राहत प्रदान की है. राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) में दिव्यांग वोटर घर बैठे वोट दे सकेंगे.

उन्हें अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बूथ लेवल ऑफिसर खुद बैलेट पेपर लेकर उनके घर आएंगे. अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिव्यांग मतदाताओं को मिली इस सुविधा के साथ अब मतदाताओं को साल में चार बार नाम जुड़वाने और संशोधन का माैका भी मिल सकेगा. इसका सबसे ज्यादा फायदा नए मतदाताओं और दिव्यांगों को होगा. इससे 18 साल पूरे करने वाले युवा को वोट देने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा.

ये भी पढ़ें- Chittorgarh Tank Explosion: चित्तौड़गढ़ में बड़ा हादसा, एसिड टैंक फटने से 10 झुलसे, दो की मौत

9 नवंबर को शुरू होगा विशेष कैंपेन

17 साल से ज्यादा उम्र के युवा भी वाेटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकेंगे. ऐसे युवा वोटर कार्ड के लिए आवेदन भी कर सकेंगे. ऐसे में यदि वह पढ़ाई करने या अन्य किसी वजह से दूसरे शहर जाते हैं ताे भी 18 साल पूरे होते ही उनका वोटर आईडी कार्ड बनकर तैयार हाे जाएगा. अभी साल में एक बार या दाे बार ही वोटर कार्ड बनाए जाते हैं, लेकिन अब हर 3 महीने में कार्ड बनाए जाएंगे. इसकी शुरुआत 9 नवंबर को विशेष कैंपेन से होगी. इनमें 17 प्लस युवा भी फाॅर्म ले सकते हैं.

दिव्यांगों को परेशानी से मिलेगी निजात

इसके तहत दिव्यांग मतदाताओं के वाेटर लिस्ट में संशोधन सहित कई काम हाेंगे. निर्वाचन विभाग ने इस कार्य के लिए प्रचार-प्रसार अभी से शुरू कर दिया है. दिव्यांगों को घर बैठे वोटिंग करने के लिए दिव्यांग सर्टिफिकेट दिखाना हाेगा. वाेटर लिस्ट में नाम के आगे दिव्यांग शब्द लिखवाने के लिए फाॅर्म नंबर 8 भर सकते हैं. यह ऐच्छिक है. इससे बूथ लेवल पर दिव्यांग मतदाताओं का आंकड़ा मिलेगा. राजनीतिक पार्टियां भी इन पर फोकस करेगी और समस्या दूर होगी. दिव्यांग वोटिंग के लिए केंद्र पर जाकर परेशान नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें- Barmer Crime News: सगाई तोड़ने पर लड़की के काका की नाक काटकर ले गए लड़के वाले, जानें- दिल दहलाने वाली वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget