एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सड़कों पर उतरे राजस्थान यूनिवर्सिटी के सैंकड़ों छात्र, सरकार से की RAS मेंस परीक्षा स्थगित करने की मांग

RAS Mains Exam 2023: राजस्थान में धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर पत्र लिखकर और भगवान राम का नाम लेकर सरकार की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाया है.

Rajasthan News: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) के सैंकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया है. अभ्यर्थियों ने कहा कि इतिहास में पहली बार मेंस परीक्षा के लिए तीन महीने से कम समय दिया जा रहा है, जो न सिर्फ युवाओं बल्कि राजस्थान के भविष्य के लिए भी ठीक नहीं है. इसके बाद सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम X पर भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने का हैश टैग ट्रेंड कर रहा है.

वहीं धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर पत्र लिखकर और भगवान राम का नाम लेकर सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल भी उठाया है. विरोध कर रहे छात्रों ने कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए जितना समय मिला है वह तैयारी के लिए पर्याप्त नहीं है. अगर सरकार शेड्यूल में संशोधन नहीं करती है, तो राज्य भर के युवा विरोध तेज करेंगे. जानकारी के अनुसार आयोग ने पिछले साल 20 अक्टूबर को ही 27-28 जनवरी को मेंस परीक्षा कराना तय किया था. परीक्षा तैयारी के लिहाज से अभ्यर्थियों को करीब तीन महीने (98 दिन) मिल रहे हैं.

डेट बढ़ने की संभावना कम
वहीं आरएएस मेंस परीक्षा 2023 की डेट बढ़ने की संभावना कम है, क्योंकि सीएम भजनलाल शर्मा ने किरोड़ी लाल की मांग का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. बता दें हाल ही में किरोड़ी लाल डेट बढ़वाने के लिए सीएम से मिले थे, लेकिन एक सप्ताह का समय होने के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से परीक्षा की डेट को लेकर कोई जवाब नहीं आया है. ऐसे में माना जा रहा है कि परीक्षा तय समय पर ही होगी. दूसरी तरफ जिस तरह अभ्यर्थी सरकार और आयोग पर मुख्य परीक्षा डेट खिसकाने का दबाव बनाए हुए हैं, यदि दबाव कारगर रहा तो लगातार पांचवीं बार आरएएस भर्ती देरी से होगी. 

एक अक्टूबर को हुआ था प्री एग्जाम
बीते साल 1 अक्टूबर को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन हुआ था. इसमें राज्य सेवा के 491 और अधीनस्थ सेवा के 481 सहित कुल कुल 972 पद अधिसूचित हैं. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 20 अक्टूबर को जारी किया गया. जिसमें 19 हजार 348 अभ्यर्थियों को आरएएस मेंस परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया. पेपर वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक होंगे. इसके तहत सामान्य अध्ययन प्रथम, सामान्य अध्ययन द्वितीय, सामान्य अध्ययन तृतीय और सामान्य हिंदी-अंग्रेजी का पेपर होगा. इसमें चार पेपर होंगे, हर पेपर 200 अंक और तीन घंटे का होगा. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: 'आप खूब बच्चे पैदा करो, मकान तो पीएम...', जानिए- क्या बोल गए मंत्री बाबूलाल खराड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
जयपुर में श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत; 7 की हालत गंभीर
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
राजस्थान में पंचायत चुनाव की वोटिंग जारी, 16 जिलों में मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget