एक्सप्लोरर

Rajasthan University छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने क्यों कहा- 'मैं चोर नहीं हूं'? गर्माया विवि का माहौल

Rajasthan University: राजस्थान विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से बहस शुरू हो गई है. निर्मल चौधरी ने कहा कि हमें समस्या का समाधान चाहिए.

Jaipur News: राजस्थान विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी (nirmal choudhary) ने ट्वीटर पर एक 2:20 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें विवि के प्रशासन से निर्मल चौधरी की बहस हो रही है. विवि प्रशासन की एकेडमिक मीटिंग चल रही थी और निर्मल रसायन विभाग के कुछ छात्रों के साथ उस मीटिंग में पहुंच जाते हैं. फिर उसके बाद निर्मल ने पूछा कि रसायन विभाग के विद्यार्थियों से माफीनामा क्यों मांगा जा रहा है? आज इसी मीटिंग में इन छात्रों की समस्या का समाधान होगा, लेकिन अधिकारी ने कहा ये स्टूडेंट नहीं बल्कि एकेडमिक मीटिंग हो रही है. निर्मल ने कहा-मैं इस मसले पर 10 बार बोल चुका हूं, लेकिन कुछ नहीं हुआ. 

कौन हैं आपके हेड
निर्मल ने जैसे पूछा कि कौन है आपके हेड? यही से माहौल तनावपूर्ण हो गया. वहां पर मौजूद छात्रों ने कहा कि 10 महीने से हम परेशान हो रहे हैं. हमारी बात नहीं सुनी जा रही है. हम आत्महत्या करने पर मजबूर है. इसी बीच निर्मल और वहां पर बैठे अधिकारी से बातचीत तेज होने लगी. निर्मल ने कहा कि गुरु जी बताइए इन छात्रों की क्या गलती है? फिर कुछ अधिकारियों ने कहा कि ये मीटिंग किसी और काम के लिए हो रही है बाद में उस मसले पर बात की जाएगी.

निर्मल ने कहा कि छात्रों के हितों के लिए हम हर जगह जाएंगे. चाहे जहां जाना होगा. बहस तेज होती गई. इतने में निर्मल उस शिक्षक के पास पहुंचते हुए दिखे फिर शिक्षक की कुर्सी खींच ली. निर्मल ने कहा कि मैं कोई चोर नहीं हूं. शिक्षक ने कहा कि मैं भी चोर नहीं हूं, लेकिन निर्मल ने कहा आप चोर हो.

छात्र हितों के लिए लड़ता रहूंगा
निर्मल चौधरी ने बताया कि रसायन विभाग के विद्यार्थियों को प्रशासन द्वारा पिछले 10 महीनों से प्रताड़ित किया जा रहा था. इस बात को लेकर कई बार मैं प्रशासन को बताया भी लेकिन कोई हल नहीं निकला. इसलिए उन छात्रों के साथ प्रशासन की मीटिंग में गया था. आज प्रशासन को अंतिम चेतावनी देकर आया हूं. दुबारा किसी विद्यार्थी को ऐसी परेशानी हुई तो अब छात्र हित में फैसले करने का रास्ता उग्र अपनाया जाएगा. इसके लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा. छात्र हितों के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा. इनकी परेशानी मेरी परेशानी है. इनकी समस्या का इन्हे समाधान चाहिए.

Rajasthan News: राजस्थान में 18 साल तक के बच्चों की 32 जांचे होंगी फ्री, इन जिलों में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget