एक्सप्लोरर

Rajasthan: तनाव कम करने का क्या है उपाय? योग-अध्यात्म से राजस्थान विश्वविद्यालय में दिखाया जाएगा लाइव

Rajasthan University: राजस्थान विश्वविद्यालय में 20 फरवरी को तनाव प्रबंधन और योग अध्यात्मिक कार्यक्रम के जरिये लोगों को जानकारी दी जाएगी. योगा के स्टूडेंट्स की ओर से यह कार्यक्रम पेश किया जाएगा.

Rajasthan News: राजस्थान विश्वविद्यालय में पहली बार तनाव कम करने का कैसे प्रबंध करें, इसपर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. इसमें योग-आध्यात्मिक के जरिये लोगों को सब कुछ समझाया जाएगा. यह सब 20 फरवरी को राजस्थान विवि में होगा. यह कार्यक्रम विवि के लाइफ लांग लर्निंग विभाग के की ओर से कराया जाएगा. इसे पोद्दार प्रबंधन संस्थान में आयोजित किया जाएगा. 

लाइफ लांग लर्निंग विभाग के निदेशक प्रोफेसर प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में योगा के छात्र-छात्राओं की ओर से भगवान शिव पार्वती की जोड़ी, शिव जी योगिक मुद्राएं, रामचरित मानस के कुछ चुनिंदा प्रसंग, विभन्न योगासनों का प्रदर्शन, ध्यान मुद्राओं का प्रदर्शन और अन्य योगमय प्रस्तुति दी जाएगी. दरअसल, पिछले दिनों राजस्थान के कोटा में कई छात्रों ने आत्महत्या कर लिया था. इसे मुद्दा बनाकर पूरे प्रदेश में चिंतन होने लगा था. इसी कड़ी में ये पहल शुरू की गई है. प्रो. प्रकाश शर्मा इसके लिए कई वर्षों से काम कर रहे हैं. 

इस विषय पर रहेगा फोकस 
परीक्षाओं में जाने वाले छात्रों के लिए तनाव बड़ा मुद्दा हो जाता है. कई छात्र तनाव में आकर गलत कदम उठा लेते हैं. ऐसे में उन्हें इसके लिए मजबूत करना और परीक्षा में बेहतर परिणाम देने के लिए तैयार किया जाएगा. विवि के छात्रों में तनाव की कई खबरें आती हैं. ऐसे में इस कार्यक्रम का बड़ा महत्व है. प्रो. प्रकाश शर्मा का कहना है कि विवि में प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. वर्तमान समय में आधुनिक जीवन शैली पद्धति को परिवर्तित कर के प्रकृति के अनुरूप दिनचर्या जीवन जीने को प्रोत्साहित किया जा सकेगा.

ये करेंगे कार्यक्रम 
पोद्दार प्रबंधन संस्थान की निदेशक डॉ शिखा नैनावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजस्थान विवि के योगा के स्टूडेंट्स की ओर से यह कार्यक्रम पेश किया जाएगा, जिन्हे योग गुरु डॉ अनीता डंगवाल निर्देशित करेगी. नैनावत ने बताया कि 20 फरवरी को दोपहर 12.15 तक यह लाइव कार्यक्रम चलेगा.

ये भी पढ़ें: NCP विधायकों की अयोग्यता पर फैसले के बाद स्पीकर राहुल नार्वेकर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget