एक्सप्लोरर

Rajasthan: शेखावत के 'बिन पेंदे के लोटे' के बयान पर सियासी उबाल, कांग्रेस का पलटवार जानिए किसने किस पर किया वार

Bharatpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के 'बिन पेंदे के लोटे' के बयान पर सियासी उबाल जारी है. मामले में कांग्रेस ने पलटवार किया है वहीं भरतपुर के लोगों ने भी रोष जताया है.

Bharatpur Latest News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर निशाना साधा है और इस दौरान उनके द्वारा भरतपुर की तुलना 'बिन पेंदे के लोटे' से करने वाले बयान पर लोगों ने विरोध जताया है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के झुंझुनूं जिले के दौरे पर 'भरतपुर (Bharatpur) की तुलना 'बिन पेंदे के लोटे' से करने के' बयान के बाद भरतपुर जिले के लोगों में भारी विरोध देखा जा सकता है.

दरअसल गजेंद्र सिंह शेखावत झुंझुनू जिले में मंत्री राजेंद्र सिंह गुणों के गांव गए थे वहां उन्होंने बयान दिया था ''यहां के स्थानीय विधायक जो मंत्री हैं. वह भरतपुर जैसे 'बिन पेंदे के लोटे' हैं जो कहीं भी जा सकते हैं. कभी बसपा में तो कभी कांग्रेस में तो कभी सचिन पायलट गुट और कभी अशोक गहलोत गुट. गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जैसे भरतपुर में बिन पेंदी का लोटा मशहूर है वैसे ही यहां के विधायक मशहूर हैं.''

शेखावत के इस बयान के बाद भरतपुर के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मीडिया पर लोग रोष जता रहे हैं. लोग आने वाले विधानसभा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट नहीं करने की बात कर रहे हैं. गजेंद्र सिंह शेखावत के इस बयान के बाद भाजपा को भरतपुर जिले में काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि गजेंद्र सिंह शेखावत को अपना बयान देने से पहले भरतपुर का इतिहास पढ़ देना चाहिए था.


Rajasthan: शेखावत के 'बिन पेंदे के लोटे' के बयान पर सियासी उबाल, कांग्रेस का पलटवार जानिए किसने किस पर किया वार

भरतपुर रियासत को कभी कोई जीत नहीं पाया जिसने भी यहां आक्रमण किया उसको मुंह की खानी पड़ी और भरतपुर रियासत ही एकमात्र ऐसी रियासत रही जो अजय रही. गजेंद्र सिंह शेखावत के इस बयान से जिले के सभी जाति धर्म और वर्ग के लोगों में नाराजगी है.

क्या कहा कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव ने 

इस बयान पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भरतपुर संभाग के बारे में जानकारी है. भरतपुर के लोग मजबूत और स्वाभिमानी लोग हैं. भरतपुर रियासत ने अनेक लड़ाइयां लड़ी है. बरसों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं.

 इस बात का शायद मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पता नहीं है. गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान देकर भरतपुर के लोगों का अपमान किया है. इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसे बयान के बजाय जल शक्ति मंत्री को भरतपुर के जनता के लिए यह ERCP की योजना लागू करनी चाहिए. 

मंत्री डॉ सुभाष गर्ग का ट्वीट 

राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के इस बयान की निंदा करता हूं. शायद मंत्रीजी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. उनका ये बयान भरतपुर की जनता का अपमान है. अपने इस बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें:

Rajasthan Politcs: अनुशासनहीनता के आरोपी कांग्रेस विधायकों ने दिया जवाब, आलाकमान के नोटिस के जवाब में किया है यह दावा

Tribal Politics: गुजरात-राजस्थान में हैं आदिवासियों की 55 सीटें, कांग्रेस,बीजेपी और आप भिड़ा रही हैं जीतने की जुगत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget