एक्सप्लोरर

Jaipur Train Route Divert: यात्री कृपया ध्यान दें! जयपुर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

Rajasthan Train Route Divert News: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर एयर कोनकोर्स निर्माण काम के कारण रेल सेवाओं पर असर पड़ रहा है.

Rajasthan Train Route Change News: राजस्थान के जयपुर रेलवे स्टेशन पर रीडेवलपमेंट काम चल रहा है. इस कारण अगस्त तक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी. रेलवे ने अगले दो महीने तक कई ट्रेनों के रूट्स बदल दिए हैं. वहीं कुछ ट्रेनों के संचालन समय में विस्तार किया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर एयर कोनकोर्स निर्माण काम के कारण रेल सेवाओं पर असर पड़ रहा है. 

इन ट्रेनों का बदला रूट
गाड़ी संख्या 20497, रामेश्वरम-फिरोजपुर ट्रेन का चार जून से छह अगस्त तक मार्ग परिवर्तित किया गया है. यह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर संचालित होगी. वहीं फुलेरा स्टेशन पर यह ट्रेन रुकेगी.

गाड़ी संख्या 20498, फिरोजपुर-रामेश्वरम् ट्रेन एक जून से तीन अगस्त तक मार्ग परिवर्तित किया गया है. यह परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी और यह ट्रेन फुलेरा स्टेशन पर ठहराव करेगी.

गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 29 से 30 मई, एक जून से आठ जून तक, 10 जून से सात अगस्त तक परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी. वहीं फुलेरा, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी. 

गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर 28 मई से 29 मई तक, 31 मई से सात जून तक और 9 जून से छह अगस्त तक परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी. वहीं रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, फुलेरा स्टेशन पर ठहराव करेगी. 

गाड़ी संख्या 22995, दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट 29 मई से सात अगस्त तक परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी. वहीं नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा स्टेशन पर ठहराव करेगी.

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कोयम्बटूर-भगत की कोठी-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा के संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 06181/06182, कोयम्बटूर-भगत की कोठी-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 30 मई से 27 जून तक (5 ट्रिप) और भगत की कोठी से 2 जून से 30 जून तक (5 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है.

Watch: जालौर में कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर दुकानदार को किया घायल, बेखौफ बदमाश ने की तोड़फोड़

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget