एक्सप्लोरर

Rajasthan Train Alert: यात्रीगण ध्यान दें! राजस्थान में दो दिन कुछ ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियों का बदला रूट, चेक कर लें शेड्यूल

Rajasthan Train News: जयपुर-मदार रेल खंड में स्थित किशनगढ-गहलोता-सखुन स्टेशनों के मध्य तकनीकि कार्य के लिए दो और तीन मार्च को ब्लॉक लिया जा रहा है. ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा.

Train Cancellation, Reschedule, Regulate: राजस्थान में शनिवार को तकनीकी कार्यों के कारण कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी तो कई का मार्ग बदला गया है. साथ ही कुछ रीशड्यूल भी हुई हैं. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के जयपुर-मदार रेल खंड में स्थित किशनगढ-गहलोता-सखुन स्टेशनों के मध्य तकनीकि कार्य के लिए दो और तीन मार्च को ब्लॉक लिया जा रहा है. ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा.

रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड़ जं. रेल सेवा तीन मार्च को रद्द रहेगी. 
  • गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़ जं.-जयपुर रेल सेवा तीन मार्च रद्द रहेगी. 

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेल सेवा दो मार्च को जबलपुर से प्रस्थान करेगी और जयपुर तक चलेगी. ये जयपुर से अजमेर नहीं जाएगी.
  • गाड़ी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर रेल सेवा तीन मार्च को अजमेर के स्थान पर जयपुर स्टेशन से संचालित होगी. यानी ये रेल सेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 12991, उदयपुर-जयपुर तीन मार्च को उदयपुर से प्रस्थान करेगी और अजमेर तक संचालित होगी. ये जयपुर नहीं जाएगी.
  • गाड़ी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर रेल सेवा जयपुर के स्थान पर अजमेर स्टेशन से संचालित होगी. ये जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी. 
  • गाड़ी संख्या 20979, उदयपुर-जयपुर रेल सेवा तीन मार्च को उदयपुर से प्रस्थान करेगी और अजमेर तक संचालित होगी. ये अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी. 
  • गाड़ी संख्या 20980, जयपुर-उदयपुर रेल सेवा तीन मार्च को जयपुर के स्थान पर अजमेर स्टेशन से संचालित होगी. ये जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 12195, आगरा फोर्ट-अजमेर रेल सेवा तीन मार्च को आगरा फोर्ट से प्रस्थान करेगी और जयपुर तक संचालित होगी. ये जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 12196, अजमेर-आगरा फोर्ट रेल सेवा तीन मार्च को अजमेर के स्थान पर जयपुर से संचालित होगी. ये अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी. 
  • गाड़ी संख्या 19618, रेवाडी-मदार रेल तीन मर्च को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी और फुलेरा तक संचालित होगी. ये फुलेरा-मदार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 09621, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा तीन मार्च को अजमेर से प्रस्थान करेगी. ये अपने निर्धारित मार्ग अजमेर-जयपुर-सवाईमाधोपुर-कोटा-नागदा- रतलाम के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अजमेर-चंदेरिया-रतलाम होकर संचालित होगी.
  • गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेल सेवा दो मार्च को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी. ये अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जं.-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी.
  • गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर- काठगोदाम रेल सेवा तीन मार्च को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी. ये अपने निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड़ जं.-अजमेर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी.
  • गाड़ी संख्या 19408, वाराणसी-अहमदाबाद रेल सेवा दो मार्च को वाराणसी से प्रस्थान करेगी. ये अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जं. होकर संचालित होगी.
  • गाड़ी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल सेवा दो मार्च को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी. ये अपने निर्धारित मार्ग मारवाड जं.-अजमेर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जं.-जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा होकर संचालित होगी.

रीशड्यूल रेल सेवाएं  (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेल सेवा तीन मार्च को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 20 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेल सेवा तीन मार्च को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी. 

रेगुलेट रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा तीन मार्च को चंडीगढ से प्रस्थान करेगी. ये रेल सेवा मार्ग में फुलेरा-नरेना के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेल सेवा दो मार्च को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी. ये रेल सेवा मदार-गेगल आखरी के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी.

ये भी पढ़ें-Rajasthan Weather: आसमान से लोगों पर मौत बनकर गिरी बिजली, सात लोगों ने गंवाई जान, ओले गिरने की भी चेतावनी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget