एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: आसमान से लोगों पर मौत बनकर गिरी बिजली, सात लोगों ने गंवाई जान, ओले गिरने की भी चेतावनी जारी

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

Rajasthan News: राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और एक महिला सहित दो लोग झुलस गये. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने घायलों को नियमानुसार समुचित सहायता एवं इलाज उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए. 

पुलिस के अनुसार, सवाई माधोपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दंपत्ति सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति झुलस गया. पुलिस ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा थाना इलाके में खेत में काम कर रहे दंपति राजेन्द्र मीणा (30) और उनकी पत्नी जलेबी मीणा (28) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. इसी तहर भेरावडा कलां थाना क्षेत्र में सतवीर की और मित्रपुरा थाना क्षेत्र में धन्नालाल मीणा नामक व्यक्ति की मौत हो गई. दौसा पुलिस के नियंत्रण कक्ष के अनुसार जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली के गिरने एक स्कूली छात्रा और एक युवक की मौत हो गई. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ये निर्देश
उन्होंने बताया कि दोलतपुरा स्कूल से घर लौट रही चाइना मीणा (17) की जाबता के पास आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई, वहीं लालसोट पर देवली मोड के पास आकाशीय बिजली गिरने से शाहरूख (30) की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि चाकसू थाना क्षेत्र के देवगांव में आकाशीय बिजली गिरने से बीना देवी (35) की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला झुलस गई. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने घायलों को नियमानुसार समुचित सहायता एवं इलाज उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए हैं. 

शर्मा के निर्देशानुसार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग की ओर से जिला कलक्टरों के माध्यम से तथा एक-एक लाख रुपये की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि, ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वेक्षण कराकर फसलों के नुकसान का आकलन कराने के भी निर्देश दिए. जयपुर के मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एक तीव्र पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर दबाव क्षेत्र बना हुआ है. 

आज इन संभागों  में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं (आंधी) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है. अधिकारी ने बताया कि शनिवार को भी बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं व कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. उन्होंने बताया कि रविवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है और अगले चार से पांच दिन राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा.

ये भी पढ़ें-Rajasthan: BJP की नई कार्यकारिणी घोषित, ज्योति मिर्धा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ये नेता टीम से हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल
'ऐसी कार्रवाई हो की बदमाशों की कांप जाए रूह', सीएम भजनलाल शर्मा का अधिकारियों को कड़ा निर्देश
'ऐसी कार्रवाई हो की बदमाशों की कांप जाए रूह', सीएम भजनलाल शर्मा का अधिकारियों को कड़ा निर्देश
राजस्थान: बॉर्डर के पास मस्जिद-मदरसों पर कार्रवाई रोकने से किया इनकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
राजस्थान: बॉर्डर के पास मस्जिद-मदरसों पर कार्रवाई रोकने से किया इनकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
जोधपुर कोर्ट में फिर अटका सलमान खान का केस, कांकाणी हिरण शिकार मामले पर टली सुनवाई
जोधपुर कोर्ट में फिर अटका सलमान खान का केस, कांकाणी हिरण शिकार मामले पर टली सुनवाई

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget