एक्सप्लोरर

Rajasthan News: वोटर आईडी को आधार से लिंक करने में राजस्थान की उपलब्धि, दो करोड़ का आंकड़ा पार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अब तक कुल 3 करोड़ 1 लाख 34 हजार 321 फॉर्म 6 बी के अंतर्गत प्राप्त हुए हैं. 31 विधानसभा क्षेत्रों में 1.80 लाख से ज्यादा आधार संख्या जोड़ी गई है.

Voter ID Card-Aadhar Linking:  लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए देशभर में चलाए जा रहे मतदाता पहचान पत्र (Voter ID ) को आधार कार्ड (Aadhar)से लिंक करने के अभियान में राजस्थान (Rajasthan) ने एतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. प्रदेश ने दो करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है. इसमें धौलपुर सबसे अव्वल है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अब तक कुल 3 करोड़ 1 लाख 34 हजार 321 फॉर्म 6 बी के अंतर्गत प्राप्त हुए हैं. गुप्ता ने बताया कि 31 विधानसभा क्षेत्रों में 1.80 लाख से ज्यादा आधार संख्या जोड़ी गई है. वहीं 7 विधानसभा क्षेत्रों में यह आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है. प्रचार प्रसार के साथ ही राज्य सरकार लगातार विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रही है.

धौलपुर जिले में 85.23 प्रतिशत
उन्होंने बताया कि आधार संख्या जोड़ने में धौलपुर 85.23 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है. सवाई माधोपुर 74.05, गंगानगर 73.10, नागौर 69.60, अलवर 69.22: फीसदी के साथ प्रदेश के अग्रणी जिले हैं. उन्होंने बताया कि राज्य का औसत प्रतिशत 59.33 है. वहीं सभी विधानसभा क्षेत्रों का औसत 1 लाख 50 हजार 672 है. किशनगढ़ बास 86.91, डेगाना 8619, धौलपुर 85.67 राजाखेड़ा 85.46, बसेड़ी 85.25 फीसदी के साथ अग्रणी विधानसभा क्षेत्र है. वहीं कोटा की बात करें तो करीब सात लाख मतदाताओं में से 52 प्रतिशत कार्य वोटर आईडी से आधार को लिंक करने का हो गया है. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में सभी मतदाताओं के वोटर आईडी इससे लिंक हो जाएंगे. कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र की कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण, लाडपुरा, रामगंजमंडी, सांगोद, पिपल्दा, केशवराय पाटन और बूंदी विधानसभा में वोटर आईडी को आधार से लिंक करने का अभियान चलाया हुआ है.

वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने की खास बातें

  • चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक, वोटर आईडी के साथ आधार कार्ड को लिंक करने के लिए अधिकृत करता है, यह लोकसभा में दिसंबर 2021 में ध्वनि मत से पारित किया गया था.
  • वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने से एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण की पहचान करने में मदद मिलेगी.
  • मतदाताओं की पहचान स्थापित करने और मतदाता सूची में प्रविष्टियों के प्रमाणीकरण और एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण की पहचान करने के लिए मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा.
  • मतदाताओं द्वारा आधार संख्या मतदाता पंजीकरण नियम, 1980 के उप-नियम 26बी द्वारा अधिसूचित फॉर्म-6बी में दी जाएगी, फॉर्म-6 बीएनवीएसपी डॉट इन पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा. स्व-प्रमाणीकरण के बाद, मतदाता मतदाता पोर्टल / ऐप पर ऑनलाइन फॉर्म -6 बी भर सकता है.
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण  के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग करके आधार को स्व-प्रमाणित कर सकता है.  मतदाता स्व-प्रमाणीकरण के बिना आवश्यक संलग्नकों के साथ फॉर्म -6 बी ऑलाइन जमा करेगा. मतदाता सूची डेटाबेस से मतदाता का नाम नहीं हटाया जाएगा, क्योंकि मतदाताओं द्वारा आधार प्रदान करना स्वैच्छिक है और इस आधार पर कि उनके द्वारा आधार संख्या प्रदान नहीं की गई है.

    इसे भी पढ़ें:

    Alghoza: राजस्थान का राज्य वाद्ययंत्र है अल्गोजा, DJ कल्चर में धीरे-धीरे खत्म हो रहा चलन

    Congress Election: कांग्रेस में अध्यक्ष पद की अटकलों के बीच सचिन पायलट बोले- राजनीत‍ि में जो दिखता है वह होता नहीं

     

     
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में सजा काट रहे आसाराम को हाई कोर्ट से राहत, भोजन से लेकर इलाज तक की सुविधाएं रहेंगी जारी
रेप केस में सजा काट रहे आसाराम को हाई कोर्ट से राहत, भोजन से लेकर इलाज तक की सुविधाएं रहेंगी जारी
अजमेर से बीमार रिश्तेदार को मिलने दिल्ली आए थे बुजुर्ग दंपती, मालवीय नगर अग्निकांड ने ले ली जान
अजमेर से बीमार रिश्तेदार को मिलने दिल्ली आए थे बुजुर्ग दंपती, मालवीय नगर अग्निकांड ने ले ली जान
राजस्थान: डूंगरपुर में आंधी-तुफान का तांडव, घर और दुकानों के शेड उड़े, लोगों ने भागकर बचाई जान
राजस्थान: डूंगरपुर में आंधी-तुफान का तांडव, घर और दुकानों के शेड उड़े, लोगों ने भागकर बचाई जान
अजमेर में सोनिया की मौत सुसाइड नहीं हत्या थी! पति और ससुर समेत चार गिरफ्तार
अजमेर में सोनिया की मौत सुसाइड नहीं हत्या थी! पति और ससुर समेत चार गिरफ्तार

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
Visceral Fat: क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
Embed widget