एक्सप्लोरर

Rajasthan Student Union Election: छात्रसंघ चुनाव के प्रचार में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, वोटर्स को लुभाने के लिए हो रहीं पार्टी

छात्रसंघ का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपनी जीत में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते. वो जीतने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाकर वोटर्स को लुभाने की कोशिश में लगे हैं.

Rajasthan Student Union Election 2022: छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी है. कहीं पार्टियां हो रही हैं तो कहीं सघन जनसम्पर्क चल रहा है. ऐसे में प्रत्याशी जीत के लिए वोटर्स को लुभा रहे हैं. घर-घर जनसम्पर्क किया जा रहा है, राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता भी बड़े नेताओं के इशारे पर कार्य कर रहे हैं.

छात्रसंघ का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपनी जीत में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते. वो जीतने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाकर वोटर्स को लुभाने की कोशिश में लगे हैं. कोई फ्रेशर पार्टी का आयोजन कर रहा है. कोई पैन बांटकर वोट मांग रहा है. कोई गाड़ियों के काफिले से प्रचार में जुटा है तो कोई चरणों में वंदन कर रहा है.

डांस के वीडियो वायरल
कोटा के जेडीबी कॉलेज की छात्राएं भी चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. स्टूडेंट इलेक्शन के बीच गर्ल्स फ्रेशर पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं फिल्मी गानों पर नाचती हुई नजर आ रही हैं, सेल्फी ले रही हैं. बताया जा रहा कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पैनल की ओर से इस फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था. जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को बोरखेड़ा इलाके में ये पार्टी आयोजित की गई थी. इसमें केवल गर्ल्स की एंट्री थी. बॉयज को इस पार्टी से दूर रखा गया. फ्रेशर पार्टी में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुई.

लग्जरी गाड़ियों से हो रहा प्रचार
गवर्मेंट आर्ट्स कॉलेज से अध्यक्ष पद प्रत्याशी ने कॉलेज कैम्पस में अनोखे तरीके से खुद के लिए समर्थन मांगा. मनीष सामरिया ने पैन बांटकर छात्र छात्राओं से वोट देने की अपील की. वहीं गवर्मेंट आर्ट्स कॉलेज से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक लग्जरी गाड़ियों से प्रचार में जुटे है. निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मीणा के समर्थक गाड़ियों में घूमकर वोटरों से समर्थन मांग रहे है. मनीष सामरिया ने पैन बांटकर छात्र-छात्राओं से वोट देने की अपील की.

ये भी पढ़ें

Jodhpur News: ABVP छात्राओं ने NSUI समर्थक के बाल खिचकर जडे थप्पड़, पुलिस बीच बचाव कर मामला कराया शांत

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, इन आसान स्टेप्स से ऐसे करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget