एक्सप्लोरर

सिरोही पुलिस ने 2 दिन में ही अपहरण का केस सुलझाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

Sirohi News: पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित के घर पहुंचकर उसे बंधक बनाकर जबरदस्ती टैंपो में डालकर ले गए. पुलिस ने दो ही दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Sirohi Crime News: राजस्थान के सिरोही के पिंडवाड़ा पुलिस में दो दिन पहले हुए अपहरण के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के के बाद जेल भेज दिया है. 

दरअसल, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में जिले में लूट और अपहरण जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत पिंडवाड़ा थाना प्रभारी भवानीसिंह राजावत के नेतृत्व में टीम ने 22 मार्च 2025 को मामाजी थान, पिंडवाड़ा में हुई अपहरण की घटना का जल्द खुलासा किया.
 
ये आरोपी गिरफ्तार
पिंडवाड़ा पुलिस नें तेरसाराम पुत्र हुसाराम गरासिया निवासी कालिडुगरी, मेरपुर, पुलिस थाना बेकरिया, जिला उदयपुर, दूसरा आरोपी नानाराम पुत्र हुसाराम गरासिया निवासी कालिडुगरी, मेरपुर, पुलिस थाना बेकरिया, जिला उदयपुर और तीसरा आरोपी वागाराम उर्फ बालमनाथ पुत्र हेमाराम गरासिया निवासी गोगरूद, पुलिस थाना बेकरिया, जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया है.
 
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानी सिंह नें बताया कि तेजा का वास, पुलिस थाना बेकरिया, जिला उदयपुर हाल पिण्डवाड़ा में रहने वाले हनिश पुत्र नरसाराम गरासिया ने रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया था. जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी हाथों में लकड़ियां लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पिता नरसाराम के साथ मारपीट की. जब उनकी माता मोवीदेवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्हें भी चोटें आईं. 

बंधक बनाकर ले गए आरोपी
हमले के बाद आरोपी उनके पिता को जबरन बंधक बनाकर टैंपो में डालकर ले गए. परिजन ने रातभर नरसाराम की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया.पुलिस नें गंभीरता से लेते हुए पिंडवाड़ा थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई. 

वारदात में शामिल टैंपो किया जब्त
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. वारदात में उपयोग किया गया टैंपो भी जब्त कर लिया गया है. इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल अरजी, चुन्नीलाल, मांगीलाल, तुलसाराम और जितेन्द्रसिंह की विशेष भूमिका रही. मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है.

(सिरोही से तुषार पुरोहित की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राणा सांगा पर टिप्पणी से बवाल! BJP और करणी सेना के भड़कने पर Ramji Lal Suman ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget