एक्सप्लोरर

करौली: स्कूल बस ने 3 छात्राओं को कुचला, 1 की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Karauli News: राजस्थान के करौली में एक स्कूल बस ने तीन छात्राओं को कुचल दिया,जिसमें एक की मौत हो गई और दो घायल हो गईं. हादसा नादौती थाना क्षेत्र में हुआ, जब बस ड्राइवर ने गेट पर छात्राओं को कुचल दिया.

राजस्थान के करौली जिले में शनिवार (13 सितंबर) को स्कूल के गेट पर एक निजी स्कूल बस ने डप बहनों सहित तीन बच्चियों को कुचल दिया. बस की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो छात्राएं घायल हो गईं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

यह हादसा करौली जिले के नादौती थाना क्षेत्र के गुढ़ाचंद्रजी में हुआ है. एक निजी केबीएसएस स्कूल के सामने जिस बस में सवार होकर स्कूल पहुंची उसी बस ने तीन नाबालिग छात्राओं को उस समय कुचल दिया जब बस ड्राइवर ने उन्हें स्कूल के गेट पर बस से उतारने के बाद जैसे ही तीन छात्राएं बस के सामने स्कूल की ओर मुड़ रही थीं, लेकिन बस चालक ने उन्हें देखा नहीं और बस को आगे बढ़ा दिया जिससे दो बहनों सहित तीनों नाबालिग बच्चियां बस के नीचे आ गई.

दौसा जिला अस्पताल कर दिया रेफर

घटना के बाद तुरंत सभी घायल छात्राओं को गुढ़ाचंद्रजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक 5 वर्षीय छात्रा रिया को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो छात्राएं शानू 7 वर्ष और जिया 4 वर्ष घायलों को डॉक्टरों ने दौसा जिला अस्पताल रेफर कर दिया. शानू कुमारी और जिया कुमारी का दौसा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर नादौती रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी स्कूल निदेशक के खिलाफ शिकायत दर्ज करने व बस चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश कर मामला शांत कराया और रोड से जाम को खुलवाया गया.

पुलिस ने क्या कहा?

नादौती थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि तीन नाबालिग बच्चियां स्कूल गेट पर बस से उत्तर कर स्कूल की तरफ जाने लगी ड्राइवर ने उन्हें देखा नहीं और बस से उन्हें कुचल दिया. उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज चल रहा है. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, लेकिन उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मना लिया गया. स्कूल बस चालक भाग गया. शिकायत मिलने पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget