एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में काली होगी रोडवेडकर्मियों की दीपावली? तीन महीने से नहीं मिली सैलरी

Rajasthan News: दरअसल राज्य सरकार ने परीक्षाओं के लिए छात्रों को निशुल्क रोडवेज यात्रा का लाभ दिया था, जिसका पैसा अभी तक सरकार ने रोडवेज को नहीं दिया है, इसी कारण कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है.

Jaipur News: प्रदेश की लाइफ लाइन मानी जाने वाली रोडवेज (Roadways) कंगाली कि कगार पर पहुंच चुकी है. पिछले 3 महीने से रोडवेज कर्मचारियों को वेतन (Salary) नहीं मिला है. दीपावली पर राज्य सरकार जहां अन्य विभागों को बोनस देने की घोषणा कर चुकी है, वहीं रोडवेज कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिला है, जिसके कारण यह त्योहार उनके लिए फीका जाता हुआ दिखाई दे रहा है. वर्तमान कार्यरत कर्मचारियों के अलावा सेवानिवृत कर्मचारियों को भी दो माह से पेंशन नहीं मिली है. वेतन नहीं मिलने से रोडवेज कर्मचारी काली दिवाली मनाने को मजबूर हैं.

सरकार ने किया था 400 करोड़ के बजट का एलान

 बता दें कि गहलोत सरकार ने अपनी बजट घोषणा में 400 करोड़ रुपए रोडवेज को देने का वादा किया था. वहीं राज्य सरकार ने परीक्षा देने जा रहे छात्रों को निशुल्क यात्रा का भी लाभ दिया. तीन महीने से वेतन ना मिलने से  रोडवेज कर्मचारियों की दीपावली पर मायूसी के काले बादल छा गए हैं. बिना पैसे के इस बाद दिवाली कैसे मनेगी इसको लेकर रोडवेड कर्मचारी बुरी तरह परेशान हैं.  इस विभाग की कोई सुनने वाला कोई नहीं है. परिवहन विभाग के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने खुद अपनी ओर से ज्ञापन देकर रोडवेज कर्मचारियों को वेतन देने की मांग की है, लेकिन उनकी भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

बीते 3 माह से नहीं मिला वेतन

रोडवेज कर्मचारी प्रेम दान रत्नू ने बताया कि बीते 3 महीनों से हमें वेतन नहीं मिला है. अब तो स्थितियां और गंभीर हो रही हैं. घर जाते हैं तो बच्चे पूछते हैं कि क्या सैलरी आ गई है. हम उनको जवाब नहीं दे पा रहे हैं. साथ ही दीपावली का त्योहार आ रहा है, सरकार सभी विभागों को पेंशन दे रही है लेकिन हम लोगों को वेतन तक नहीं मिला है जबकि हमने सरकार का हर आदेश माना है.  छात्रों को परीक्षा के लिए मुफ्त यात्रा करवाई है, हमें वेतन नहीं मिलने का सबसे बड़ा कारण यह है कि मुफ्त यात्रा का जो पेमेंट है वह राज्य सरकार ने अभी तक रोडवेज को नहीं दिया है.

वहीं मैनेजर प्रमोद लोढ़ा ने बताया कि 3 महीने से विभाग ने हमें वेतन नहीं दिया है. हमने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी ज्ञापन दिया. उन्होंने कहा कि हमारी किसी तरह की सुनवाई नहीं हो रही है, रोडवेज विभाग की माली हालत खराब है क्योंकि राजस्थान सरकार ने परीक्षार्थियों को जो निशुल्क यात्रा करवाई उसका अभी तक पेमेंट नहीं किया है, यह बहुत बड़ा बजट था. इसलिए हम लोगों को वेतन नहीं मिल रहा है. वेतन नहीं मिलने से मेरे हाउस लोन की दो किस्ते बाउंस हो गई हैं. इस बार की दिवाली हमारे लिए काली साबित हो सकती है.

इस बार काली हो सकती है दिवाली

रोडवेज के एक अन्य कर्मचारी माधव सिंह ने बताया कि 3 महीने से तनख्वाह नहीं मिल रही है, नौकरी के अब 10 महीने बाकी बचे हैं. हमें तो डर सताने लगा है कि हमें पेंशन भी मिलेगी या नहीं. 3 महीने से सैलरी नहीं मिलने से हमने लोगों से कर्जा लिया, अब हम वह रुपए  लौटा नहीं पा रहे हैं और मुंह छिपाए फिर रहे है. कोई टोक ना दे इसलिए रात को लेट घर जाते हैं. हम बच्चों को भी मुंह दिखाने लायक नहीं रहे हैं. यदि हमें तनख्वाह नहीं मिली तो हमारे लिए यह काली दिवाली होगी.

बता दें कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के जयपुर मुख्यालय से रोडवेज डिपो के लिए दो माह से बजट जारी नहीं हुआ है. ऐसे में जोधपुर डिपो कार्यालय से चालक-परिचालक सहित के विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों व सेवानिवृत रोडवेज कर्मियों को पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है. रोडवेजकर्मियों और पेंशनरों को अर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है. त्योहारी सीजन होने से वेतन और पेंशन की तंगहाली ज्यादा दर्द दे रही है. रोडवेजकर्मियों ने बताया कि दीपावली के कुछ ही दिन रह गए हैं, सबसे बड़े पर्व दीपावली की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन आधे से ज्यादा अक्टूबर बीत जाने के बाद भी अगस्त व सितंबर महीने का वेतन व सेवानिवृतों को पेंशन का भुगतान नहीं हो सका है. 

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: इस बार अनोखी होगी भरतपुर की दीवाली, दीप महोत्सव कार्यक्रम के साथ होगी 100 फीट लंबे गोवर्धन की पूजा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget