एक्सप्लोरर

Rajasthan News: इस बार अनोखी होगी भरतपुर की दीवाली, दीप महोत्सव कार्यक्रम के साथ होगी 100 फीट लंबे गोवर्धन की पूजा

Bharatpur News: इस बार व्यापारिक एवं अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से सात दिवसीय भरतपुर दीप महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा 21 अक्टूबर को साइकिल रैली भी आयोजित की जाएगी.

Rajasthan News: कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो सालों से लोग कोई भी त्योहार खुलकर नहीं मना पाए हैं, लेकिन इस बार कोरोना महामारी का डर निकलने के बाद सभी लोग दीपावली के त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए कई दिन से तैयारी कर रहे हैं. इस बार दीपावली पर सभी के घर रोशन हों, सभी  त्योहार हंसी ख़ुशी मनायें इसके लिए राजस्थान के भरतपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा नई पहल शुरू की गई है. इस पहले के तहत व्यापारिक एवं अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से सात दिवसीय भरतपुर दीप महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.  21 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

साइकिल रैली का होगा आयोजन
 जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि 21 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 7 बजे साईकिल क्लब के तत्वावधान में जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की साईकिल रैली का आयोजन किया जायेगा. साईकिल रैली जिला कलेक्ट्रेट से रवाना होकर बिजलीघर चौराहा, काली बगीची, हीरादास, कुम्हेर गेट होते हुए बिजलीघर, सारस चौराहा घना गेट पर समाप्त होगी. इसके बाद सुबह 9 बजे किला स्थित बांके बिहारी जी के मंदिर में श्रृंगार स्वरूप की महाआरती की जाएगी और शाम 5 बजे विश्वप्रिय शास्त्री पार्क खुला रंगमंच पर फोर्टी संस्था एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय स्तर के कलाकारों एवं राजस्थानी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या आयोजन किया जायेगा. 

गरीबों की दीपावली का रखा है ख्याल 
इस बार जिला प्रशासन द्वारा गरीब लोग दीपावली कैसे मनायें, इसका भी ख्याल किया गया है. प्रशासन द्वारा 22 अक्टूबर शनिवार को  लगभग 4 हजार परिवारों तक खुशियों का इजहार करने के लिये नगर निगम एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से दीप वितरण व मुंह मीठा कराने का कार्यक्रम किया जाएगा. नगर निगम एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं व विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर शहर की चिन्हित 18 कच्ची बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों को मिठाई वितरित जाएगी.  

लगभग 6000 दीपों से होगा दीपदान कार्यक्रम का आयोजन 
23 अक्टूबर रविवार शाम  4 बजे जिला प्रशासनिक अधिकारी एवं व्यापारिक संस्थाओं  के पदाधिकारियों द्वारा बिजली घर चौराहे से लेकर मुख्य बाजारों से होते हुए कुम्हेर गेट चौराहे तक दीपावली पर्व की शुभकामना देने के लिए पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा और इसी दिन शाम 7 बजे मंशा देवी मंदिर के पास चौपाटी पर सुजान गंगा में लगभग 6 हजार दीपों का दीपदान किया जायेगा तथा नगर निगम द्वारा भव्य एवं आकर्षक रंगीन रोशनी कराई जायेगी. जिला कलक्टर अलोक रंजन ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे भी दीपदान में भाग लेकर पुण्य प्राप्त करें. वहीं, 25 अक्टूबर को अपना घर आश्रम में रह रहे प्रभुजनों के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा.

भरतपुर में पहली बार बनेगा 100 फीट लंबा गोवर्धन
भरतपुर वासियों एवं विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से महारानी श्री जया कॉलेज के खेल मैदान में 26 अक्टूबर को भरतपुर में पहली बार 100 फीट का विशाल गोबर बनाया जायेगा जिसकी 11 पंडितों के दल द्वारा विधि विधान से पूर्वक पूजा अर्चना की जायेगी और उसके साथ ही लेजर शो एवं लाईट एण्ड साउण्ड शो का भी आयोजन किया जायेगा, वहीं 27 अक्टूबर को आयोजन कार्यक्रमों की श्रंखला की फोटोग्राफी प्रदर्शनी राजकीय संग्रहालय में लगाई जायेगी तथा शाम 5 बजे यूआईटी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भरतपुर दीप महोत्सव का समापन किया जायेगा.     

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद नई सियासी चर्चा, गहलोत रहेंगे सीएम या सचिन को मिलेगी सत्ता!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget