एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'BJP में नौसिखिए, कांग्रेस में कार्टून', नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने क्यों कही ये बात?

Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल 28 फरवरी को जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए BJP और कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में नौसिखिए नेता हैं, जबकि कांग्रेस में 'कार्टून' नेता हैं.

Rajasthan Politics: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार (28 फरवरी) को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में बीजेपी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजस्थान में नेताओं का अभाव हो गया है. बीजेपी में नौसिखिए नेता हैं, जबकि कांग्रेस में 'कार्टून' नेता हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने जनता का समय बर्बाद किया और विकास कार्य ठप कर दिए.

बेनीवाल ने अनीता चौधरी हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि मामले की जांच CBI कर रही है और जल्द ही बड़े खुलासे होंगे. उन्होंने दावा किया कि इस हत्याकांड में कई सफेदपोश नेता और अधिकारी शामिल हैं. उन्होंने कहा, "CBI दूध का दूध और पानी का पानी करेगी. इस तरह के अपराध समाज के लिए गंभीर चुनौती हैं."

राजस्थान विधानसभा में गतिरोध पर निशाना
राजस्थान विधानसभा में हुए गतिरोध पर बेनीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी थी, लेकिन इस बहाने दोनों दलों ने विधानसभा के सात दिन बर्बाद कर दिए. उन्होंने कहा, "बीजेपी ने कांग्रेस से दो बार माफी मंगवाई, लेकिन यह सब सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए था. लाखों-करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए गए."

तीसरा विकल्प जरूरी'- हनुमान बेनीवाल
बेनीवाल ने दावा किया कि राजस्थान की जनता अब कांग्रेस और बीजेपी से ऊब चुकी है और तीसरा विकल्प तलाश रही है. उन्होंने कहा कि अगर मजबूत तीसरा मोर्चा बनता है, तो जनता सत्ता में बदलाव करेगी. उन्होंने पेपर लीक और अपराधों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस अंदरूनी रूप से मिली हुई हैं.

हनुमान बेनीवाल ने CM भजनलाल शर्मा को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीएम को चार-पांच अधिकारी चला रहे हैं और उन्हें अपने दायित्वों का भी सही ज्ञान नहीं है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में हालात चिंताजनक हैं और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है.

'किरोड़ी लाल मीणा को बीजेपी से अलग होना चाहिए'
बेनीवाल ने कहा कि अगर किरोड़ी लाल मीणा उनके साथ आते हैं, तो वे तीसरा मोर्चा बना सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी उनके राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा, "मैं किरोड़ी लाल मीणा से अपील करता हूं कि वे बीजेपी छोड़कर हमारे साथ आएं और तीसरा मोर्चा बनाएं।"

बेनीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को किसानों के खिलाफ बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी किसानों का सम्मान नहीं करती, जबकि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक के लिए किसानों, जवानों और अल्पसंख्यकों का इस्तेमाल करती है. उन्होंने गहलोत सरकार के दौरान खनन माफियाओं के पनपने का आरोप लगाया और कहा कि अब वही माफिया भजनलाल शर्मा सरकार के साथ सेट हो गए हैं.

'राजस्थान में नेता नहीं, सिर्फ नाम भर के चेहरे'- बेनीवाल
बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में नेतृत्व का संकट है. उन्होंने अविनाश गहलोत के बयान को गलत बताते हुए कहा कि अब नेता बेलगाम हो चुके हैं. उन्होंने कहा, "अब पंचायतें भी ऐसे लोगों के हाथ में चली गई हैं, जो इसका मतलब भी नहीं जानते. जनता को जल्द ही इसका जवाब देना होगा."

ये भी पढ़ें - Rajasthan: 'बीजेपी सरकार SC-ST-OBC समेत सभी के हित में कर रही काम', मंत्री अविनाश गहलोत का दावा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget