एक्सप्लोरर

Ram Navmi: रामलला के लिए श्रीनाथजी मंदिर से जाएगा महाप्रसाद, रामनवमी पर भक्तों में वितरित होगी 1 लाख मठड़ी

Ram Navmi 2024: रामनवमी पर राजस्थान सहित देशभर में प्रसिद्ध मेवाड़ के कृष्ण धाम नाथद्वारा से भगवान ठाकुरजी की प्रसाद भगवान राम के दरबार अयोध्या पहुचाई जाएगी. जानिए क्या है प्रसाद और कृष्ण धाम

Rajasthan Ram Navmi News: ऐतिहासिक उत्सव के रूप में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हुआ. रामलला के अयोध्या में विराजमान होने के बाद पहली बार रामनवमी का उत्सव आगामी 17 अप्रैल को पूरे भारत भर में भव्य तरीके से मनाया जाएगा. इसके लिए देशभर में अलग-अलग तरीके से तैयारियां शुरू कर दी है. कई धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ श्रीराम भक्तों ने भी इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं. इसी कड़ी में राजस्थान में प्रसिद्ध मेवाड़ के कृष्ण धाम से भगवान ठाकुरजी का प्रसाद भगवान राम के दरबार अयोध्या भेजा जाएगा. 

हम जिस कृष्ण धाम की बात कर रहे हैं, वह राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित पुष्टिमार्गीय वैष्‍णव सम्‍प्रदाय की प्रमुख पीठ और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप वाले मंदिर श्रीनाथजी हैं. यहां राजस्थान ही नहीं गुजरात, मध्य प्रदेश सहित अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में भक्त आते हैं. इस कृष्ण धाम से इस बार रामनवमी पर एक लाख एक मठड़ी का महाप्रसाद अयोध्या धाम भेजा जा रहा है. इस प्रसाद को अयोध्या पहुंचाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही यह अयोध्या के लिए भेजा जाएगा.

नाथद्वारा से अयोध्या तक निकलेगी यात्रा
रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रथम बार श्रीजी प्रभु का महाप्रसाद एक लाख एक मठड़ी का महाप्रसाद देशभर में यात्रा के रूप में श्रीनाथजी के द्वार से श्रीराम के द्वार अयोध्या तक पहुंचेगा. यह प्रसाद रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या में वैष्णव जन को वितरित किया जाएगा. यह यात्रा 14 अप्रैल को शुरू होगी. यात्रा नाथद्वारा से प्रारंभ होकर भीलवाड़ा, जयपुर, मथुरा जतीपुरा, लखनऊ आदि शहरों से होती हुई अयोध्या धाम पहुंचेगी. जहां पर 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर इसका वितरण भक्तों में किया जाएगा. रामनवमी के अवसर पर 11 हजार मठड़ी का प्रसाद नाथद्वारा में भी वितरित किया जाएगा.

भगवान श्रीनाथजी के प्रसाद के रूप में मठड़ी एक अनूठा व्यंजन है, जो देशभर में सिर्फ इसी मंदिर में तैयार किया जाता है. सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि गेहूं के आटे, मसालों और शक्कर की चाशनी से तैयार की जाने वाली मठड़ी का प्रसाद लंबे समय तक खराब नहीं होता है. 

Rajasthan News: एक्शन मोड में दिखी उदयपुर पुलिस, फिल्मी स्टाइल में बीच रोड 007 गैंग के इनामी गैंगस्टर को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget