एक्सप्लोरर

PM Cares For Children: कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए शुरू हुई PM Cares For Children योजना, मिलेंगे ये लाभ 

Jodhpur News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाओं को जारी किया. इस मौके पर जोधपुर में मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहे. 

Rajasthan PM Cares For Children Scheme: पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना (PM Cares For Children Scheme) के तहत दी जाने वाली सुविधाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी किया है. जोधपुर (Jodhpur) में कलेक्ट्रेट परिसर एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संवाद के दौरान जोधपुर के बच्चों साथ केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) मौजूद रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूल जाने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति हस्तांतरित की. जोधपुर में इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन की पासबुक और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड सौंपे गए. केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शेखावत ने जोधपुर के ऐसे चुनिंदा बच्चों को अपनी ओर से टैब भी भेंट किए.

विशेष रूप से उपस्थित रहे गजेन्द्र सिंह शेखावत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाओं को जारी किया. प्रधानमंत्री के इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जोधपुर में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहे. कलेक्ट्रेट परिसर एनआईसी में बच्चों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया यहां केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने बच्चों से मुलाकात भी की. प्रधानमंत्री ने स्कूल जाने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति हस्तांतरित की. इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन की पासबुक और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड सौंपा. केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अपनी ओर से ऐसे बच्चों को टैब भेंट किए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष धनपत गुर्जर, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, जिला परिषद के सीईओ अभिषेक सुराणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


PM Cares For Children: कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए शुरू हुई PM Cares For Children योजना, मिलेंगे ये लाभ 

मिलेगी सहायता  
प्रधानमंत्री की तरफ से 29 मई 2021 को कोविड-19 महामारी की वजह से 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 की अवधि के दौरान अपने माता-पिता दोनों या कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता या जीवित माता-पिता को खोने वाले बच्चों की सहायता करने के उद्देश्य से पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना शुरू की गई थी.

योजना का उद्देश्य 
इस योजना में बच्चों के रहने एवं खाने की व्यवस्था करना, शिक्षा एवं छात्रवृत्ति के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना, उनके आत्मनिर्भर अस्तित्व के लिए 23 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर उन्हें 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता से लैस करके और स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनका कल्याण सुनिश्चित करते हुए उनकी व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है. बच्चों के पंजीकरण के लिए एक पोर्टल का शुभारंभ किया गया. ये पोर्टल एक एकल खिड़की प्रणाली है जो बच्चों के लिए अनुमोदन की प्रक्रिया तथा अन्य सभी सहायता की सुविधा प्रदान करती है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: राजस्थान में राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी खेल रही ब्राह्मण कार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला

Rajasthan News: एक परिवार में हुई थी तीन बहनों की शादी, अब एक साथ कर ली आत्महत्या, व्हाट्सएप मैसेज में लिखा- अब सब खुश रहेंगे

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
कजाकिस्तान से MBBS, फेल होने पर भी डॉक्टर बना नितिन कुमार, SOG ने दबोचा
कजाकिस्तान से MBBS, फेल होने पर भी डॉक्टर बना नितिन कुमार, SOG ने दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
Embed widget