एक्सप्लोरर

Rajasthan Paper Leak Case: बला टल जाए इसलिए बेंगलुरु में हवन कराने पहुंचा, परिचित की मदद से पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

Paper Leak Case: सारण के परिचित से बात की तो उसने बताया कि बला टल जाए इसके लिए वह हवन करवाना चाह रहा है. इस पर पुलिस ने परिचित के जरिये जाल बिछाया और उसे बेंगलुरु बुलाया.

Bhupendra Saran Arrested: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली दो माह से फरार चल रहा पेपर लीक का मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण अब पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस ने उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. बेंगलुरु में दबोचे जाने ज़के बाद भूपेंद्र सारण को पुलिस अहमदाबाद होते हुए उदयपुर लेकर आई और यहां आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. भूपेंद्र सारण को गिरफ्त में लाने के ऑपेरशन में एटीएस, एसओजी और उदयपुर पुलिस शामिल थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस सूत्रों से सामने आया कि आखिर दो माह से फरार सरगना सारण कैसे गिरफ्त में आया. जानते है कहानी.

पेपर लीक के दो थानों में दो मुकदमे, किसमें होगी गिरफ्तारी
दिसंबर 2022 के अंतिम सप्ताह में गिरफ्त में आए पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ दो थानों में दो मुकदमे दर्ज है. इस मामले में 59 आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है और इन सभी के खिलाफ शहर के सुखेर पुलिस स्टेशन और ग्रामीण के बेकरिया पुलिस स्टेशन में मुकदमे दर्ज है. अब देखना यह है कि किस मुकदमे ने सरगना सारण की गिरफ्तारी होगी. यह भी संभव है कि पुलिस दोनों में गिरफ्तारी करें. हालांकि इस मामले में अभी एक और आरोपी सुरेश ढाका पुलिस गिरफ्त से दूर है जिसे भी पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है. 

बला टल जाए इसलिए बेंगलुरु में करवा रहा था हवन 
उदयपुर पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटीएस, एसओजी और उदयपुर लगातार भूपेंद्र सारण की तलाश में लगी हुई थी. एओजी जयपुर को इनपुट मिला कि भूपेंद्र सारण बेंगलुरु में किसी परिचित के संपर्क में है. एसओजी ने संपर्क बनाया और परिचित के घर बेंगलुरु पहुंच गए. इस टीम में उदयपुर के डीएसपी राजेश, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, मनमोहन सिंह और कांस्टेबल उपेन्द्र शामिल थे. टीम में करीब 9 अधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मी थे. 

सारण के परिचित से बात की तो उसने बताया कि बला टल जाए इसके लिए वह हवन करवाना चाह रहा है. इस पर पुलिस ने परिचित के जरिये जाल बिछाया और उसे बेंगलुरु बुलाया. दो दिन तक परिचित और सारण की बात होती रही जिसे पुलिस टीम भी वहीं बैठकर सुन रही थी. परिचित से सारण को बेंगलुरु बुलाया. सारण दिल्ली, जैसलमेर, बीकानेर सहित अन्य जगह फरारी काट रहा था. वह बीकानेर से अहमदाबाद पहुंचा. फिर परिचित को कॉल कर बताया कि फ्लाइट में बैठ गया हूं. इधर पुलिस टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहले से तैनात थी. जैसे ही सारण आया पुलिस ने उसे दबोच लिया. फिर बेंगलुरु से अहमदाबाद और फिर शुक्रवार सुबह उदयपुर लाया गया.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान पेपर लीक का सरगना भूपेन्द्र सारण बेंगलूरू से गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget