एक्सप्लोरर

Rajasthan: ना हेलीकॉप्टर और ना ही लग्जरी कार, बैलगाड़ी में सवार होकर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, जानें खास बात

Pali News: पाली में एक दूल्हे ने वर्षों पुरानी यादों को ताजा कर दिया. दूल्हे राजा अपनी पूरी बारात सजी-धजी बैलगाडियों पर लेकर गए. बैलगाड़ियों में बैठी महिलाएं ने एक साथ एक सुर में विवाह गीत भी गाया.

Rajasthan Pali Unique Wedding: चमक धमक के बीच शादी समारोह (Wedding Ceremony) का आयोजन दूल्हा या दुल्हन का सपना होता है. राजस्थान (Rajasthan) के पाली (Pali) जिले के जैतारण में चकाचौंध और आधुनिकता से दूर शादी समारोह पूरा हुआ है. यहां एक दूल्हे ने वर्षों पुरानी यादों को ताजा कर दिया है. दूल्हे राजा अपनी पूरी बारात सजी-धजी बैलगाडियों पर लेकर गए. बैलगाड़ियों में बैठी महिलाएं ने एक साथ एक सुर में विवाह गीत भी गाया. ये बारात जहां से भी निकली हर कोई इसे देख अचंभित रह गया, मानो जैसे पुराना दौर एक बार फिर से आ गया हो. वैसे तो गांवों में बैलगाडियों (Bullock Cart) की पुरानी संस्कृति आज भी है लेकिन बैलगाडियों पर बारात जाना, ये अनोखा है. 

आर्थिक रूप से संपन्न है परिवार
देवरिया गांव के बेरा रामर से दूल्हे की बारात मारवाड़ी अंदाज में निकली. बेरा रामर निवासी पी लक्ष्मण पंवार का दक्षिण भारत में अच्छा व्यवसाय है. शादी के अच्छे आयोजन के लिए महंगी वातानुकूलित कारें और हेलिकॉप्टर में उनके पुत्र की बारात ले जाना उनकी पहुंच से बाहर नहीं है, लेकिन दूल्हे प्रदीप पंवार की तरफ से बैलगाडियों पर बरात ले जाने का प्रस्ताव बिलकुल अलग था. आर्थिक रूप के सक्षम परिवार ने बैलगाडियों को सजाकर और उसमें बारात लेकर लड़की वालों के यहां चावण्डिया कला पहुंचे. बैलगाडियों पर बारात चावण्डिया कला में पहुंची तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई. पी लक्ष्मण पंवार ने बताया कि आधुनिकता के दौर में संस्कृति विलुप्त हो रही है. संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए. इस सादगी पूर्वक बारात में शामिल लोगों के पास कारें नजर नहीं आईं. सभी बाराती करीब 2 दर्जन बैलगाडियों में बैठकर ही पहुंचे.

अनोखी  ट्रेडिशनल बारात
पाली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक दूल्हे की बारात देखकर हर कोई चर्चा कर रहा है. क्योंकि, इस बारात में बहुत कुछ खास था. पुराने जमाने की याद दिलाने वाली तस्वीर इस बारात में नजर आएई. दूल्हे की बारात में बैलगाड़ियों में दुल्हन के दरवाजे तक पहुंची. बाराती महिला और पुरुष सभी बैलगाड़ियों में बैठकर बारात लेकर निकले. सजी-धजी बैलगाड़ियों पर निकली बारात पर ही महिलाओं ने विवाह के गीत गए. इस खूबसूरत नजारे को कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया तो कई लोगों ने खुले दिल से इसकी तारीफ भी की. कई लोग इसे पर्यावरण से भी जोड़कर अहम संदेश मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

Tension in Rajasthan: एहतियातन हनुमानगढ़ में नोहर सहित 3 कस्बों में इंटरनेट सेवा ठप, 32 गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का Congress पर वार, बोले तुष्टिकरण की राजनीति के चलते Rajasthan में बढ़ रही है सांप्रदायिक हिंसा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget