एक्सप्लोरर

Tension in Rajasthan: एहतियातन हनुमानगढ़ में नोहर सहित 3 कस्बों में इंटरनेट सेवा ठप, 32 गिरफ्तार

Jaipur News: राजस्थान के हनुमानगढ़ में असामाजिक तत्वों ने विश्व हिंदू परिषद (Vishva Hindu Parishad) के एक पदाधिकारी से मारपीट की. मामले में पुलिस ने 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

Rajasthan Hanumangarh Violence: राजस्थान (Rajasthan) के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) जिले के नोहर कस्बे में कुछ असामाजिक तत्वों ने विश्व हिंदू परिषद (Vishva Hindu Parishad) के एक पदाधिकारी से मारपीट की. पुलिस ने कहा कि कस्बे में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और 32 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. पुलिस ने बताया कि एहतियात के रूप में नोहर (Nohar) के अलावा भादरा और रावतसर कस्बे में इंटरनेट सेवा (Internet service) ठप कर दी गई है.

असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
हालांकि, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने दावा किया कि कस्बे में हालात सामान्य हैं. लाठर ने नोहर में कानून व्यवस्था की स्थिति की उच्च स्तरीय समीक्षा कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. लाठर ने बताया कि 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वाले 32 व्यक्ति भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 में गिरफ्तार किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में लाठियां बांटने और भड़काऊ भाषण देने के वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई करेगी.

इंटरनेट सेवा बंद
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि एहतियात के तौर पर नोहर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. नोहर के साथ-साथ पास के भादरा और रावतसर कस्बे में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि नोहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल सामान्य है बाजार खुले हुए हैं.

ऐसे शुरू हुआ मामला 
पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात कुछ असामाजिक तत्व एक मंदिर से सटे खाली भूखंड में बैठे थे, तभी विहिप के सतवीर सहारण (Satveer Saharan) और अन्य ने उन्हें वहां से हटने को कहा. तीखी बहस के बाद आरोपियों ने सहारण और अन्य से मारपीट की. पुलिस के अनुसार घायल सतवीर का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति अब ठीक है. बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह फिलहाल नोहर में डेरा डाले हैं.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan: गहलोत सरकार प्रदेश में पर्यावरण, वन भूमि को इको टूरिज्म के रूप में डेवलप करने पर करेगी करोड़ों का खर्च

Kota News: कोटा के सरकारी अस्पताल में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफल, मां ने बेटे को दान की किडनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget