एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पशुपालन के लिए 50 लाख का अनुदान, शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, यहां करें आवेदन

Rajasthan News: पोल्ट्रीफार्म, मेमना व शुकर उत्पादन के अलावा चारा उद्यमिता प्लांट की स्थापना सहित अन्य पशुपालन गतिविधियों के लिए सरकार 50 लाख तक अनुदान देगी.

Rajasthan News: पशुपालन एक्टिविटी के लिए सरकार 50 लाख तक अनुदान देगी. पशुपालन विभाग की ओर से उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय पशुधन मिशन में सार्थक भागीदारी के लिए इच्छुक उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. पोल्ट्रीफार्म, मेमना व शुकर उत्पादन के अलावा चारा उद्यमिता प्लांट की स्थापना सहित अन्य पशुपालन गतिविधियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए भीलवाड़ा जिले में 50 नए प्रोजेक्ट स्थापित करने का लक्ष्य आवंटित किया है.

आवेदन के लिए यह होंगे पात्र

भीलवाड़ा पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद पंचोली ने बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत पात्र उद्यमियों को लागत पूंजी का 50 फीसदी हिस्सा SIDBI की ओर से अनुदान के रूप में दो समान किश्तों में दिया जाएगा. अनुदान की अधिकतम सीमा उद्यम के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, जो 25 से 50 लाख के बीच होगी. प्रोजेक्ट लगाने के लिए आवेदक निजी व्यक्ति, स्वयं सहायता समूह, कृषक सहकारी संगठन (एफ.सी.ओ.), कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ), संयुक्त देयता समूह (जेएलजी), धारा 8 के अन्तर्गत पंजीकृत कम्पनियां (गैर लाभकारी) आवेदन कर सकती है.

आवेदन के लिए योग्यता

आवेदन की योग्यता के तहत वही आवेदन कर सकता है जो संबंधित उद्यम के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव एवं प्रशिक्षण लिया हो. इसके अलावा बैंक से ऋण स्वीकृति की पात्रता रखता हो. स्वयं की भूमि अथवा लीज पर भूमि उपलब्ध हो. केवाईसी से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध हो.

ऐसे करना होगा आवेदन

भारत सरकार के पोर्टल www.nlm.udyamitra.in पर ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है. सभी आवश्यक दस्तावेज-आवेदक का पेनकार्ड, यदि कंपनी हो तो जीएसटी पंजीकरण प्रमाण-पत्र, निगमन प्रमाण-पत्र, यदि पार्टनरशीप फर्म हो तो पार्टनरशीप डीड, पते का प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो तो गत तीन वर्ष का आयकर विवरण, गत छः माह का बैंक स्टेटमेन्ट, कैंसल चेक एवं बैंकमेन्डेट फोर्म, विस्तृत प्रोजेक्ट रिपार्ट, भूमि दस्तावेज, प्रोजेक्ट स्थल का फोटोग्राफ, आवेदक की हिस्सा राशि का प्रमाण-पत्र, संबंद्ध किसानों का विवरण, प्रोजेक्ट स्थल की जीआई, ऑनलाइन अपलोड किए जाने वाले समस्त दस्तावेज आवेदक द्वारा सेल्फ अटेस्टेड होने चाहिए. ये सभी डॉक्यूमेंट आवेदन के साथ इसी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे. आवेदक को आवेदन पत्र की जानकारी पोर्टल के माध्यम से ज्ञात होती रहती है.

Bharatpur News: साधु के आत्मदाह के प्रयास के बाद बीजेपी ने किया जांच कमेटी का गठन, ये नेता शामिल

इन गतिविधियों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

एक हजार पोल्ट्री पक्षियों के पेरेन्ट फार्म की स्थापना, चूजों के उत्पादन हेतु हैचरी एवं चूजों के पालन-पोषण के लिए ब्रूडर मदर इकाई, मेमनों के उत्पादन के लिए 500 मादा और 25 नर भेड़ या बकरी के प्रजनन फार्म, शुकर उत्पादन के लिय 100 मादा एवं 10 नर शुकर के प्रजनन फार्म, चारा उद्यमिता के तहत साईलेज चारा ब्लॉक बनाने की इकाई और कुल मिश्रित राशन (टी.एम.आर.) के लिए संयत्रों की स्थापना के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

ये भी पढ़ें-

Jodhpur News: टिकट पर पुरुष को स्त्री लिखना रेलवे के पड़ा महंगा, 13 साल बाद उपभोक्ता आयोग ने लगाया 50 हजार का फाइन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget