एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 2 साल बाद जयपुर में बिखरेंगे थिएटर के रंग, जयरंगम में शामिल होंगी ये हस्तियां, जानें- पूरा शेड्यूल

जयरंगम के तत्वावधान में नजर फोटो एग्जीबिशन की सहभागिता में होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिता ‘खुशबु-ए-राजस्थान’ में फोटोग्राफर्स अपना हुनर दिखा सकेंगे.

Rajasthan News: दो साल के बाद एक बार फिर से जयपुर में आज से 7 दिवसीय 11वें जयरंगम (Jairangam) जयपुर थिएटर फेस्टिवल (Jaipur Theatre Festival) की शुरुआत हो रही है. जवाहर कला केंद्र के सयुंक्त तत्वावधान में 18 से 24 दिसंबर तक यह चलेगा. थिएटर के महाकुंभ का शेड्यूल जारी होने के साथ ही उत्सुक रंगमंच प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ. आइए जानते हैं क्या है पूरा शेड्यूल ? कौन-कौन दिग्गज शामिल होगा.

3 पारियों में होंगे 20 नाटक
फेस्टिवल में तीन पारियों में कुल 20 नाटक होंगे. दोपहर 12 बजे कृष्णायन तो 4 बजे रंगायन में नाटक होंगे. वहीं शाम सात बजे मध्यवर्ती का मंच मजबूत अभिनय का गवाह बनेगा. देशभर में चर्चित कहानियों की अभिव्यक्ति व मशहूर निर्देशकों का निर्देशन भी इनमें देखने को मिलेगा. इनमें 8 नाटक राजस्थान के भी हैं. 16 नाटक जयपुर में पहली बार हो रहे हैं. नाटक ‘किनो काओ’ अपने आप में खास है जिसमें सभी बौने कलाकार हिस्सा लेंगे.

रंगसंवाद में जुटेंगे विशेषज्ञ
जयरंगम के दौरान दोपहर 2 बजे कृष्णायन सभागार में ‘रंग संवाद’ सेशन का आयोजन होगा. इसमें विशेषज्ञ एक मंच पर आकर थिएटर से जुड़े पहलुओं और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे.

वर्कशॉप में निखरेगा हुनर
फेस्टिवल में थिएटर लैब के तहत 18 से 24 दिसंबर तक ‘दि अपस्टेज प्रोजेक्ट’ वर्कशॉप आयोजित होगी. प्रोडक्शन बेस्ड वर्कशॉप में मशहूर थिएटर डायरेक्टर अतुल सत्य कौशिक, अर्जुन सिंह, चेष्टा शर्मा, कमल किशोर पाल, मनमीत सिंह प्रतिभागियों से रूबरू होंगे. सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक झालाना ऑफिसर्स क्लब में वर्कशॉप होगी. वर्कशॉप में तैयार नाटक का 24 दिसंबर को जेकेके में मंचन होगा.

खुशबू-ए-राजस्थान फोटोग्राफी कॉम्पीटीशन
जयरंगम के तत्वावधान में नजर फोटो एग्जीबिशन की सहभागिता में होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिता ‘खुशबु-ए-राजस्थान’ में फोटोग्राफर्स अपना हुनर दिखा सकेंगे. फोटोज को खुशबू ए राजस्थान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जगह दी जाएगी. साथ ही 21 से 24 दिसंबर तक जेकेके में चुनिंदा फोटोज की प्रदर्शनी लगेगी. प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे व व विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे.

नाटक का शेड्यूल

18 दिसंबर

कृष्णायन, दोपहर 12 बजेः- दोष, निर्देशन- विनय शर्मा
रंगायन, दोपहर 4 बजेः- दरारें, निर्देशन- विकास  बाहरी
मध्यवर्ती, शाम 7 बजेः- धुम्रपान, निर्देशन- आकर्ष खुराना

19 दिसंबर

कृष्णायन, दोपहर 12 बजेः- हम भारत के लोग, निर्देशन- अभिषेक गोस्वामी
रंगायन, दोपहर 4 बजेः- किनो काओ, निर्देशन- पबित्रा राभा

20 दिसंबर

कृष्णायन, दोपहर 12 बजेः- एंड गेम, निर्देशन- एस.एम अजहर आलम
रंगायन, दोपहर 4 बजेः- आधे अधूरे, निर्देशन- साबिर खान
मध्यवर्ती, शाम 7 बजेः- महानगर के जुगनू, निर्देशन- अमितोष नागपाल

21 दिसंबर

कृष्णायन, दोपहर 12 बजेः- द डेथ ऑफ गैलीलियो, निर्देशन- राजकुमार रजाक
रंगायन, दोपहर 4 बजेः- अंबा, निर्देशन- सौरभ श्रीवास्तव
मध्यवर्ती, शाम 7 बजेः- 21वीं सदी, निर्देशन- तपन भट्ट और सौरभ भट्ट

22 दिसंबर

कृष्णायन, दोपहर 12 बजेः- भीड़ भरा एकांत, निर्देशन- गोपाल आचार्य
रंगायन, दोपहर 4 बजेः- नरवैदेही, निर्देशन- अभिषेक मुद्गल
मध्यवर्ती, शाम 7 बजेः- गांधी गाथा, निर्देशन- सौरभ अनंत

23 दिसंबर

कृष्णायन, दोपहर 12 बजे- कितनी कैदें, निर्देशन- रमेश भाटी नामदेव
रंगायन, दोपहर 4 बजे- रोमियो-जूलियट इन स्मार्ट सिटीज ऑफ कंटेंपरेरी इंडिया, निर्देशन- सौरभ अनंत
मध्यवर्ती, शाम 7 बजे- प्रेम रामायण, निर्देशन- अतुल सत्य कौशिक

24 दिसंबर

कृष्णायन, दोपहर 12 बजे- भूमि, निर्देशन- स्वाति दूबे
रंगायन, दोपहर 4 बजे- वर्कशॉप प्रोडक्शन
मध्यवर्ती, शाम 7 बजे- धत्त तेरी यह गृहस्थी, निर्देशन- मकरंद देशपांडे

ये भी पढ़ें

Rajasthan: चुप रहकर भी पायलट ने राहुल गांधी को दिखा दी अपनी ताकत, तो क्या यात्रा के बाद मिलेगी कमान?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका

वीडियोज

Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget