एक्सप्लोरर

Jodhpur News: IIT ने रिफाइनरियों के हीट एक्सचेंजर्स के लिए डेवलप किया मशीन लर्निंग मॉडल, ये होगा फायदा

डॉ. आंगन सेनगुप्ता ने बताया कि आज सामान्य केमिकल इंजीनियरिंग से बहुत आगे आ गया है और यह अलग-अलग प्रॉसेस इंडस्ट्रीज़ की नई चुनौतियों से निपटने में सक्षम है.

Jodhpur News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर उद्योग जगत के भागीदारों के साथ मिल कर ऑयल और पेट्रोलियम रिफाइनरियों की क्षमता बढाने और हीट एक्सचेंजर्स के लिए डेटा पाइपलाइन बना रहा है. यहां मशीन लर्निंग मॉडल डेवलप किया है, इससे रिफाइनरियों के बार-बार खराब होने की समस्या का समाधान होगा. यही नहीं रिफाइनरियों के रखरखाव के लिए शटडाउन या बायपास करने की जरूरत नहीं रहेगी. आईआईटी जोधपुर के केमिकल इंजीनियंरिग विभाग के विशेषज्ञ और रिसर्च टीम एल्गो 8 एआई प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से यह मॉडल तैयार कर रही है.

डेटा पर आधारित मॉडल तैयार
भविष्य की कथित चुनौतियों के समाधान के लिए रिसर्च टीम ने रिफाइनरियों की दक्षता बढ़ाने के लिए हीट एक्सचेंजर नेटवर्क के कंट्रोल और नियमित मेंटेनेंस के लिए डेटा पर आधारित मॉडल तैयार किया है. इससे प्री-हीट ट्रेनों की संपूर्ण और नियमित सफाई होगी, संयंत्रों की नियंत्रण व्यवस्था के लिए ग्राफिकल इंटरफेस और डेटा की गुणवत्ता संबंधी सफाई और पर्जिंग होगी. आईआईटी जोधपुर का यह मॉडल ऑयल रिफाइनरियों में हीट एक्सचेंजर के बार-बार खराब होने की समस्या का समाधान देगा और यह किसी भी पेट्रोलियम और उससे जुड़े उद्योगों में उपयोगी होगा. इसके साथ ही ऑयल रिफाइनरी की साइट पर पर हीट एक्सचेंजर यूनिट की इस मॉडल के आधार पर नियमित मेंटेनेंस कर देखभाल का खर्च कम आएगा.

आईआईटी जोधपुर में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी और केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसिस्टेंट प्रोफेसर और एसएआईडीई के एफिलिएटेड फैकल्टी डॉ. आंगन सेनगुप्ता इस प्रोजेक्ट के लिए सलाह दे रहे है. उनकी रिसर्च टीम में पीजी के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं.

प्रमुख केमिकल इंजीनियरिंग विभाग आईआईटी जोधपुर के प्रमुख प्रोफेसर प्रदीप कुमार तिवारी के अनुसार आईआईटी जोधपुर केमिकल इंजीनियरिंग में आधुनिक मॉडलिंग और कम्प्युटेशन-आधारित जानकारी का भंडार है. इसलिए हमारे शोधकर्ता इस तरह की बुनियादी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने में सक्षम हैं. उन्होने बताया कि रिफाइनरियों में हीट एक्सचेंजर्स खराब होने की समस्या लगी रहती है. इसलिए, इन यूनिट को नियमित रूप से मेंटेन करने के लिए पूरी तरह शटडाउन करना होता है या फिर नेटवर्क की यूनिट को बायपास करना होता है. हीट एक्सचेंजर्स सही से काम करता रहें, इसके लिए नियंत्रण के साथ और सुनिश्चित रूप से इन्हें मेंटेन करना आवश्यक होता है. इस विशेष समस्या के समाधान के लिए प्रॉसेस इंजीनियरिंग और डेटा मॉडलिंग प्रौद्योगिकियों की बुनियादी समझ आवश्यक है.

'चुनौतियों से निपटने में सक्षम'
वहीं प्रोजेक्ट के बारे में डॉ. आंगन सेनगुप्ता, सहायक प्रोफेसर, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग और एफिलिएटेड फैकल्टी, एसएआईडीई, आईआईटी जोधपुर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट दर्शाता है कि वर्तमान केमिकल इंजीनियरिंग जिसके तहत इंडस्ट्री 4-0 की स्थापना के लिए कम्प्युटेशन एक अभिन्न भाग है. आज सामान्य केमिकल इंजीनियरिंग से बहुत आगे आ गया है और यह अलग-अलग प्रॉसेस इंडस्ट्रीज़ की नई चुनौतियों से निपटने में सक्षम है. आईआईटी जोधपुर का केमिकल इंजीनियरिंग विभाग ऐसी चुनौतियों का समाधान देने के लिए हर तरह से तैयार है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: इस बार अनोखी होगी भरतपुर की दीवाली, दीप महोत्सव कार्यक्रम के साथ होगी 100 फीट लंबे गोवर्धन की पूजा

Rajasthan Politics: 'काबा किस मुंह से जाओगे शर्म तुम को...' नोटिस पाने वाले नेताओं के खड़गे को बधाई देने पर दिव्या मदेरणा का तंज

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget